{"_id":"5c7ab048bdec224e364fb225","slug":"155154449011-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी के ऐतिहासिक गर्म पानी स्नानागार का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी के ऐतिहासिक गर्म पानी स्नानागार का होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्म पानी के चश्मे का होगा जीर्णोद्धार
बीते दिनों चट्टान गिरने से टूट गई है ऐतिहासिक स्नानागार की छत
घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल संबंधी नहीं मिली लिखी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल की बैहना पंचायत मेें बने ऐतिहासिक गर्म पानी के चश्मे की छत गिरने के मामले में प्रशासन ने जांच आरंभ कर दी है। स्थानीय लोगों ने पंचायत पर निर्माण कार्य घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। बीते दिनों यहां बने स्नानागार के ऊपर एक पत्थर गिरने के कारण यह जमींदोज हो गया। इस मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी आनी हरी सिंह ठाकुर, कार्यवाहक कनिष्ठ अभियंता बाल चंद गौतम, पंचायत निरीक्षक जय गोपाल गौतम और कनिष्ठ अभियंता चेत राम ने मौके का मुआयना किया।
बैहना पंचायत के पुजारी राम कृष्ण, संतोष कुमार और अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि ऐतिहासिक गर्म पानी का चश्मा बारिश और पत्थर गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। उक्त चश्मे के निर्माण के दौरान पंचायत द्वारा कोताही बरती गई और इसके निर्माण में घटिया किस्म की निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने इस संबंध में संबंधित प्रशासन और बीडीओ कार्यालय से इस कार्य की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
खंड विकास अधिकारी हरी सिंह ठाकुर ने कहा कि अब इसका नया एस्टीमेट बनाकर जिलाधीश कुल्लू को भेजा जाएगा और बजट आने पर इसे और बेहतर तरीके से बनाया जाएगा, जिससे ऐतिहासिक महत्व के इस तीर्थ स्थल की महता बरकरार रह सके। स्थानीय पंचायत की ओर से इसके निर्माण में घटिया सामग्री की बात है, उस पर शिकायतकर्ता की ओर से लिखित में शिकायत ली जाएगी, जिसके बाद उस पर जांच की जाएगी।