फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   राहुल की रैली के लिए रोहडू से जाएगे सैकडों कार्यकर्ता

राहुल की रैली के लिए रोहडू से जाएगे सैकडों कार्यकर्ता

Sat, 02 Mar 2019 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
राहुल की रैली को रोहड़ू से जाएंगे सैकड़ों कार्यकर्ता
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में रैली को लेकर बनाई गई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। सात मार्च को कांगड़ा में होने वाली राहुल गांधी की रैली में भाग लेने के लिए रोहड़ू से सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना होंगे। इसी संदर्भ में ब्लॉक कांग्रेस रोहड़ू ने शनिवार को वन विभाग के रेस्ट हाउस में विशेष तौर पर बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता करतार सिंह कुल्ला ने की। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर सरकार पर विकास कार्य की अनदेखी का आरोप लगाया।
बैठक में तय किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सात मार्च को प्रस्तावित कांगड़ा रैली के लिए करीब 250 तक कार्यकर्ता रोहड़ू से जाएंगे। इस रैली के लिए कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारी कर चुके हैं। बैठक के बाद करतार सिंह कुल्ला की अध्यक्षता में एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल ज्ञापन सौंपा गया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश भाजपा सरकार रोहड़ू के साथ लगातार भेदभाव कर रही है। कांग्रेस के कार्यकाल से चल रहे विकास कार्य को लटकाया जा रहा है। स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी चल रही है। हिमपात के बाद बंद पड़ी डोडरा-क्वार सड़क को वाहनों के लिए बहाल नहीं किया जा रहा। उन्होंने ज्ञापन में मांग की है कि रोहड़ू में लोगों की समस्याओं का समय रहते समाधान किया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला शिमला दिनेश चौहान, जिला महासचिव शिव पाल ठाकुर, सचिव जिला अशोक ठाकुर, महासचिव कांग्रेस कमेटी रोहड़ू सोहन लाल चौहान, उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रोहड़ू शक्ति सिंह मछांन, भागमल कपटा, राजिंदर ब्राकटू, देवराज, महासचिव बलराज टेचु रवि रावत, काहन चंद, जय लाल खाची, रविंद्र सिंह, कार्यकारिणी सदस्य शेर सिंह ठाकुर, विद्या दत्त शर्मा, जवाहर लाल गोल्टा, सचिव रोनी चौहान, प्रेस सचिव हैप्पी मेहता, सुभाष रायन, दिनेश, जीवन ठाकुर, उदय ठाकुर, अश्वनी शर्मा, राकेश कुमार, नरेश शर्मा, ईश्वर सिंह भोलटा, कांति लाल, प्रधान व्यापार मंडल रोहड़ू अमित नेपटा, महिला कांग्रेस अध्यक्षा उर्मिला नागु, ईश्वरी देवी, प्रमिला देवी, सेवा दल चीफ अजीत सिंह राणा, सचिव अनिल ठाकुर, प्रधान संजीव सूर्रयान, अध्यक्ष युवा कांग्रेस सुजेय अग्रवाल, उपाध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, अध्यक्ष अनुसूचित रोहड़ू मनोज नेगी, सोशल मीडिया समन्वयक विरेंद्र नेगी, वरूण पामटा, रविंद्र सिंह, निक्कू, जयप्रकाश, रंजीत सिंह सुभाष, कुशल चौहान, सुमेश खिटाटा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed