फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   लोक सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार

लोक सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार

Sat, 02 Mar 2019 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
लोस चुनावों के लिए तैयार है कांग्रेस पार्टी
विज्ञापन

ठियोग में कमेटी प्रवक्ता कंवर नरेंद्र सिंह ने किया दावा
चारों सीटों पर कांग्रेस पार्टी लहराएगी अपना परचम
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता कंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी लोस चुनावों में पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपना परचम लहराएगी। लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है। इसके तहत प्रचार कमेटी, चुनाव व्यवस्था कमेटी, समन्वय कमेटी के अलावा अन्य कमेटियों का गठन किया गया है।

उन्होंने कहा कि 10 मार्च तक उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। निश्चित तौर पर कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में चारों सीटों पर सफलता हासिल करेगी और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनने में सहयोग करेगी। 7 मार्च को राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कांगड़ा में रैली को संबोधित करेंगे। जल्द ही प्रियंका गांधी भी हिमाचल पहुंचेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश और केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। विधानसभा चुनावों के समय पार्टी विरोधी गतिविधियों के तहत निकाले गए नेताओं में से करीब 120 ने पार्टी में वापसी के लिए आवेदन किया है, जिनकी शीघ्र ही वापसी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed