{"_id":"5c756392bdec22105574fb3a","slug":"15511971751750-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजैली में 50 लाख की लागत से बनेगा दूर्गा माता का लंगर भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुजैली में 50 लाख की लागत से बनेगा दूर्गा माता का लंगर भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुजैली में 50 लाख की लागत
से बनेगा दुर्गा माता का लंगर भवन
लंगर भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की पहली किस्त जारी
डीएवी कॉलेज से वाया मुटेड़ी पुजैली मंदिर तक बनेगा संपर्क मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई (रोहड़ू)। बागडुमैहर पंचायत के अंतर्गत पुजैली में कोटखाई के प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर में लंगर भवन का निर्माण 50 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने पुजैली में लंगर भवन की आधारशिला रखी। इस अवसर पर बरागटा ने कहा कि पुजैली में माता के मंदिर तक पहुंचने के लिए कोटखाई से वाया मटुड़ी होते हुए सड़क का निर्माण भी शीघ्र शुरू किया जाएगा। जिससे मंदिर में माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालु आसानी से मंदिर पहुंच सके। पुजैली में दुर्गा माता के लंगर भवन का निर्माण मंदिर कमेटी की ओर से किया जाएगा। लंगर भवन पर खर्च होने वाला बजट प्रदेश सरकार की ओर से दिया जाएगा। भवन के निर्माण हेतु 15 लाख रुपये की पहले किस्त भी जारी कर दी गई है। लंगर भवन के लिए स्थान का चयन भवन की आधारशिला मुख्य सचेतक की ओर से रखी गई है। शीघ्र ही भवन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान डीएवी कॉलेज कोटखाई से वाया मुटेड़ी होते हुए पुजैली मंदिर तक छोटा संपर्क मार्ग बनाने के भी निर्देश लोनिवि को दिए गए हैं।
वहीं इस दौरान लोनिवि के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, आईपीएच के अधिशासी अभियंता सुशील शर्मा, लोनिवि के सहायक अभियंता अखिल चौहान, विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता सुरेंद्र मोहन शर्मा, आईपीएच के सहायक अभियंता सुरेंद्र चौहान, भाजपा जिला महामंत्री राविंद्र चौहान, दुर्गा माता मंदिर कमेटी के भंडारी मोहन चौहान, गोविंद सावंत और कारदार रमेश चंद सहित स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।