{"_id":"5c6d7d9abdec22738442b8bd","slug":"155067955315-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम लोगों के लिए बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम लोगों के लिए बना मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर से खराब मौसम को लेकर अलर्ट जारी
बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाईं लोगों की दिक्कतें
नेरवा (रोहड़ू)। बीते दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी लोगों के साथ विभिन्न विभागों के लिए भी आफत बन चुकी है। उपमंडल चौपाल की चोटियों पर ताजा बर्फबारी के बाद पूरा क्षेत्र शीत लहर की चपेट में है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड को भी खराब मौसम के कारण दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
लोक निर्माण विभाग जब तक मार्गों को यातायात के लिए बहाल करता है। तब तक दोबारा बर्फवारी से यह अवरुद्ध हो जाते हैं। सोमवार और मंगलवार को हुई बर्फबारी के बाद चौपाल-शिमला मुख्य मार्ग सहित कई अन्य संपर्क मार्ग भी बंद हो गए थे। जिन्हें खोलने में विभाग पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। वहीं यही हाल बिजली बोर्ड का भी है, बर्फबारी के चलते बार-बार बिजली गुल हो रही है। प्रशासन ने भी एक बार फिर से मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी कर दिया है।
वहीं इस संबंध में तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने लोगों से अपील की है कि बर्फ वाले मार्गों पर वाहन चलाने से गुरेज करें जिससे किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। अभी दो दिन क्षेत्र में मौसम खराब रहेगा।