{"_id":"5c6d7d6fbdec22653c2d271b","slug":"15506795112-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुब्बल संपर्क मार्ग पर दलदल लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुब्बल संपर्क मार्ग पर दलदल लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुब्बल संपर्क मार्ग पर दलदल, लोग परेशान
युकां ने विधायक पर लगाया अनदेखी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। शिमला कैंची से जुब्बल संपर्क सड़क पूरी तरह से दलदल में बदल चुकी है। सड़क के विस्तारीकरण का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि मौजूदा विधायक जुब्बल में विकास के कार्यों को पीछे धकेल रहे हैं।
जुब्बल युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रमेश रपटा, हरीश तेजटा, लोकपाल शरखोलि, समन्वयक संदीप शर्मा, राकेश खोगटा, अरुण चौहान, कुणाल बिंटा, कामेश चौहान के अनुसार एक साल से अधिक समय बीत जाने पर भी जुब्बल बाजार का मुख्य रोड खस्ताहाल है। लोग गाड़ी में तो दूर पैदल भी नहीं चल पा रहे हैं। पूर्व विधायक और संसदीय सचिव रोहित ठाकुर ने वर्ष 2016 में नाबार्ड से विधायक प्राथमिकता के तहत इस रोड के लिए तीन करोड़ 29 लाख 89 हजार की धनराशि स्वीकृत थी। उसके अलावा 2017 में विधायक प्राथमिकता के तहत जुब्बल बाजार में पुल के लिए दो करोड़ 23 लाख 40 हजार की धनराशि स्वीकृत करवाई थी। उसका भी पहले टेंडर भी लग चुका था। सड़क निर्माण का कार्य 2017 में कांग्रेस के कार्यकाल में तेजी से चल रहा था। 2018 में सत्ता परिवर्तन होते ही विधायक व मुख्य सचेतक ने इस सड़क के कार्य को ठंडे बस्ते में डाल दिया। मौजूदा विधायक जानबूझ कर विकास के कार्य को रोककर बदले की भावना से काम कर रहे हैं।