{"_id":"5c6d7d69bdec224bc62b5c4b","slug":"15506795043-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंसा-पनोली संपर्क मार्ग का कार्य युद्धस्तर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंसा-पनोली संपर्क मार्ग का कार्य युद्धस्तर पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डंसा-पनोली संपर्क मार्ग का कार्य युद्धस्तर पर जारी
दो माह में बाहलीधार सड़क से जुड़ने पर किसान-बागवानों को मिलेगी राहत
सड़क सुविधा मिलने से छह पंचायतों के हजारों लोग होंगे लाभान्वित
श्राईकोटी माता मंदिर में शीश नवाने वाले श्रद्धालुओं को भी मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
डंसा (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के तहत बाहलीधार सड़क को वाया शांदल डंसा-पनोली संपर्क सड़क से जोड़ने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार दो माह के भीतर यह सड़क बाहलीधार सड़क से जुड़ जाएगी। इसके चलते जहां यात्रियों को सफर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी, वहीं किसान-बागवानों को भी अपनी फसलें मंडियों तक पहुंचाने की सुविधा मिलेगी। वहीं श्राईकोटी माता मंदिर पहुंचने में श्रद्धाुलओं को भी सुविधा मिलेगी। जल्द ही उक्त सड़क को शांदल गांव की सीमा के समीप लालसा-बाहलीधार निर्माणाधीन सड़क से जोड़ा जाएगा।
डंसा-पनोली संपर्क सड़क पूर्ववर्ती कार्यकाल भाजपा सरकार की ओर से मंडी समिति के माध्यम से तैयार कर जनता को समर्पित की गई थी। बीते लंबे समय से क्षेत्र के लोगों ने सड़क को शांदल गांव से जोड़ने की मांग उठाते रहे। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की अनुमति देरी से मिलने के चलते क्षेत्र के लोगों को सड़क सुविधा से वंचित रहना पड़ा लेकिन एनओसी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने बीते दो साल से सड़क निर्माण कार्य युद्धस्तर पर छेड़ रखा है। समय और दूरी के हिसाब से वाया लालसा की अपेक्षा उपरोक्त सड़क काफी महत्वपूर्ण है। सड़क सुविधा से जुडने के बाद डंसा, देवठी, कूहल, शिंगला, रचोली और मुनिश पंचायत के हजारों लोग लाभान्वित होंगे। लोक निर्माण विभाग जल्द ही वाहनों की आवाजाही योग्य सड़क का कार्य पूरा करवाने के लिए कृत संकल्प है।
क्षेत्र के तारा चंद, रोशन लाल, टीकम दास, केवल राम, देवीदत्त, यशपाल, विजय, घनश्याम और दौलत राम सहित कई अन्य लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद किसान-बागवानों को मंडियों तक अपनी फसलों को पहुंचाने में काफी लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पीडी शर्मा के अनुसार डंसा-पनोली सड़क को वाया शांदल बाहलीधार सड़क से जोड़ने के प्रयास जारी हैं। दो माह के भीतर सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण करवा दिया जाएगा।