फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रोहडू शिमला मार्ग वाहनों के लिए हिमपात से बंद

रोहडू शिमला मार्ग वाहनों के लिए हिमपात से बंद

Wed, 20 Feb 2019 10:56 AM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Wed, 20 Feb 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन
राजधानी से फिर कटा ऊपरी शिमला का संपर्क
विज्ञापन

कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर, देहा में सड़कें बंद, शिमला से भेजी जा रहीं लंबी दूरी की बसें

अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू/शिमला । राजधानी शिमला सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार रात फिर बर्फबारी हुई। कुफरी में करीब एक फुट बर्फबारी होने से नेशनल हाइवे 05 बाधित हो गया। नारकंडा, खड़ापत्थर और देहा में भी ताजा बर्फबारी के बाद यातायात ठप हो गया है। मंगलवार को राजधानी शिमला से ऊपरी क्षेत्रों के लिए बसों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोहड़ू-रामपुर की लंबी दूरी की बसें शिमला से ही भेजी जा रही हैं।
मंगलवार सुबह पुलिस ने ढली-मशोबरा बायफरकेशन पर कुफरी की ओर जा रहे वाहनों को रोक दिया। कुफरी में सड़क से बर्फ न हटने के कारण वाहनों के स्किड होने से भारी दिक्कत पेश आई। ढली से गाड़ियाें की कतार एक ओर संजौली टनल और दूसरी ओर बाईपास तक लग गई। जाम के कारण ढली सहित ऊपरी शिमला की ओर जा रहे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कुफरी जाने वाले सैलानियों को भी जाम के कारण भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रोहड़ू के 20 फीसदी ग्रामीण रूटों पर नहीं हो रही वाहनों की आवाजाही
लगातार बारिश-हिमपात से बढ़ी ठंड, जनजीवन प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। खड़ा पत्थर में हो रहे लगातार हिमपात के बाद रोहडू-शिमला सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। वहीं, रोहडू रामपुर के बीच भी बस सेवाएं बंद हैं। क्षेत्र के बीस प्रतिशत ग्रामीण रूट भी बंद हो गए हैं। रविवार रात से लगातार बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में जनजीवन पर असर पडा है। मंगलवार को भी दोपहर बाद तक सुबह से शाम तक पूरे क्षेत्र के निचले भागों में बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात का क्रम जारी है। चोटियों पर लगातार हिमपात के बाद शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार शाम से ऊचाई वाले क्षेत्र में हिमपात शुरू होने की सूचना के बाद परिवहन निगम ने बस सेवा रद्द की है। मंगलवार को रोहडू से शिमला के बीच कोई बस नहीं चली। रोहडू-रामपुर और रोहडू टिक्कर, नारकंडा मार्ग पर भी हिमपात के बाद बस सेवाएं और वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। क्षेत्र के कुछ ऊंचाई वाले गांवों के बीस प्रतिशत रूटों पर हिमपात के कारण सड़कें बंद होने पर परिवहन निगम ने बस सेवाएं बंद कर दी हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रिय प्रबंधन विनोद शर्मा ने बताया कि लगभग सभी रूटों पर यातायात सोमवार को दिन भर सामान्य चला है। मंगलवार को बीस प्रतिशत ग्रामीण रूट बंद रहे। रोहडू-शिमला, रोहडू-रामपुर, रूट हिमपात से बंद हो चुके हैं। उन्होंने कहा रोहडू डिपो की लंबी दूरी वाली बसें शिमला से भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed