फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर जिला में फिर हुई बर्फबारी, समूचे क्षेत्र में बढ़ा ठंड का प्रकोप

किन्नौर जिला में फिर हुई बर्फबारी, समूचे क्षेत्र में बढ़ा ठंड का प्रकोप

Tue, 19 Feb 2019 09:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर में फिर बर्फबारी, ग्रामीण रूटों पर यातायात ठप
विज्ञापन

परिवहन निगम की पांच बसें बीच रास्ते में फंसी, लोग परेशान
पहाड़ों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश से फिर बढ़ी ठंड
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में आ गया है। जिले में पहाड़ों पर सोमवार देर शाम से बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसके चलते समूचे जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बर्फबारी होने से जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। वहीं, निगम की पांच बसें भी ग्रामीण रूटों पर फंसे होने की सूचना है।
जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ सहित समूचे जिले के ऊपरी क्षेत्रों में सोमवार देर शाम से बर्फबारी का क्रम जारी है। मंगलवार को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पूरे दिन हिमपात और निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। ऐसे में मौसम के बदले मिजाज से समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। हिमपात होने से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ, रोघी, कल्पा, कश्मीर, दुनी, युवारंगी, ब्रेलंगी, कोठी, तेलंगी, पांगी, खवांगी, शुदारंग, बारंग, सापनी, कनई, बटूरी, बु्रआ, शौंग, चांसू, कुप्पा, कामरू, सांगला, बोनिंगसारिंग, बटसेरी, थैमगारंग, खरोगला, डांगडांगशी, रक्षम, छितकुल, रिब्बा, रिस्पा, खादरा, आकपा, रारंग, मूरंग, ठंगी, लंबर, कुन्नोचारंग, पूह, आसरंग, लिप्पा, नेसंग, रोपावैली, यंगथंग, ज्ञाबुंग, चांगो, हांगो, चोलिंग, शलखर और भावावैली सहित जिले के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 6 इंच से डेढ़ फीट तक ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। मंगलवार को कल्पा का अधिकतम तापमान प्लस 4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम माइनस -2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान प्लस 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को पूरे दिन किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

जिले में बर्फबारी के बाद मंगलवार को मुख्यालय रिकांगपिओ से शिमला की ओर निगम की बसों को वाया सुन्नी होकर भेजा गया, जबकि रिकांगपिओ से पूह-काजा की तरफ हिमपात और फिसलन के चलते राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच शासों के पास टिकूनाला में बंद होने से निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहना है विभागीय अधिकारियों का
पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिकांगपिओ अजेंद्र चौधरी और अड्डा प्रभारी सुजान सिंह नेगी के अनुसार जिले में हुई बर्फबारी से मंगलवार को जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर बसों की आवाजाही ठप रही। वहीं, सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने बताया कि टिकूनाला के एनएच-5 को जल्द खोला दिया जाएगा कि भगतनाला को दोपहर के बाद खोल दिया गया है। एक्सईएन लोक निर्माण विभाग भावानगर आरएल चौहान और एक्सईन कल्पा वीरेंद्र सिंह गुलेरिया ने बताया कि सभी ग्रामीण सड़कों को जल्द बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed