{"_id":"5c6c2914bdec224dab600b93","slug":"15505923801-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरमंड में पाकिस्तान मूर्दाबाद के नारे लगाकर लोगों ने उचित कार्रवाई की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरमंड में पाकिस्तान मूर्दाबाद के नारे लगाकर लोगों ने उचित कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी महासंघ ने दी पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि
रामपुर ने कैंडल मार्च निकाल कर उचित कार्रवाई की मांग उठाई
निरमंड में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के खिलाफ लोगों का रोष बढ़ता ही जा रहा है। जनता सड़क पर उतरकर पाकिस्तान के इस कायराना हमले का करारा जवाब देने की मांग उठा रही है।
एनपीएस कर्मचारी महासंघ रामपुर ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। यह कैंडल मार्च मिनी सचिवालय से मुख्य बाजार और पुराने बस स्टैंड होते हुए उपमंडल अधिकारी कार्यालय तक निकाला गया। मजदूर, शिक्षक कर्मचारी-अधिकारी सभी ने एकजुटता का परिचय देते हुए भारी बारिश में कैंडल मार्च के माध्यम से शहीदों के लिए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीदों के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की। कैंडल मार्च के अंत में तहसीलदार रामपुर विपिन ठाकुर ने कहा कि यह देश हित से जुड़ा मामला है। ऐसे में तमाम कर्मचारी-अधिकारी वर्ग देश और शहीदों के साथ खड़ा है। कश्मीर से धारा 370 को हटाने की बात भी कही।
इस मौके पर एनपीएस कर्मचारी महासंघ के राज्य मुख्य प्रवक्ता कुशाल शर्मा ने कहा कि जिस तरह आतंकवादी की ओर से यह अमानवीय कृत्य किया गया, उसका तमाम कर्मचारी वर्ग और देश आहत है। भारत सरकार और तीनों सेनाओं के प्रमुख राष्ट्रपति को समय रहते कड़ा फैसला लेना चाहिए, ताकि इसकी पुनरावृत्ति न हो। इसके साथ-साथ यह भी सरकार से आग्रह किया गया कि शहीद हुए अर्द्धसैनिकों को नई पेंशन नीति के तहत पेंशन का कोई भी प्रावधान नहीं है। अत: पुरानी पेंशन नीति के अनुसार पेंशन का प्रावधान किया जाए, तभी उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन
इस मौके पर विद्युत विभाग रामपुर के अधीक्षण अभियंता आरके ठाकुर, अधिशासी अभियंता वरूण शर्मा, विमल नेगी, रविंद्र नेगी, कुक्कू शर्मा, छत्तर सिंह, जयपाल, ज्योति ठाकुर, यशपाल वर्मा, भीम सिंह, दीपक, अशोक, धनसुख, विनोज, चमन लाल, टीला, जमुना, कनक, राकेश, राजकुमार, सुनील, मोहिंद्र, प्रेम, राजेश, अशोक, हरि स्वरूप, स्नेह लता, शशि, कैलाश, बलराज, भूषण, नेत्र सिंह और राजेंद्र सहित कई लोग मौजूद रहे।
वहीं निरमंड में भी पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं और स्कूल के स्टाफ सहित स्थानीय लोगों ने स्कूल से लेकर बस स्टैंड तक विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा की अगुवाई में विरोध एवं रोष प्रदर्शन किया गया। शहीदों को नमन करते हुए पाकिस्तानी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी आनी मंडल अध्यक्ष अमर ठाकुर की अगुवाई में निरमंड बस अड्डे पर रोष प्रदर्शन किया। हिंदू जागरण मंच जिला रामपुर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रोष प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए स्थानीय बस स्टैंड पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका। इस रोष रैली को हिंदू जागरण मंच जिला रामपुर के अध्यक्ष गुरु दर्शन शर्मा, उपाध्यक्ष गणेश शर्मा, सहमंत्री चेत राम, भारतीय किसान संघ जिला रामपुर के अध्यक्ष हीरा लाल राणा, सचिव तेजा सिंह और खंड संयोजक करतार बंधु ने अपने संबोधन में पाकिस्तान को चेताया कि वह अपनी इन कायराना हरकतों से बाज आए।