फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   एनएच-5 के पास भूस्खलन से ग्रांगे गांव खतरे की जद में

एनएच-5 के पास भूस्खलन से ग्रांगे गांव खतरे की जद में

Mon, 18 Feb 2019 09:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन से ग्रांगे गांव को खतरा, ग्रामीणों ने रोका हाईवे की बहाली का काम
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन के बाद मांने, बोले- हैवी ब्लास्टिंग से बगीचों को हो रहा नुकसान
बोले, जल्द उचित कदम नहीं उठाए तो तबाह हो जाएगा गांव
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के नाथपा में एनएच-5 पर हो रहे भूस्खलन से ग्रांगे गांव खतरे की जद में आ गया है। भूस्खलन के कारण हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। नाथपा के पास सोमवार को ग्रांगे गांव के लोगों ने हाईवे में उतर कर शांतिपूर्ण ढंग से सड़क बहाली के कार्य को रोका। ग्रांगे गांव के लोगों को एसडीएम भावानगर घनश्याम दास ने मौके पर पहुंच कर मसले को सुलझाने का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने सड़क बहाली का कार्य शुरू करने दिया।
लोगों का कहना है कि भूस्खलन हर दिन बढ़ रहा है। शुरुआती तौर पर दो लोगों के खेत धंसना शुरू हुए थे, लेकिन अब भूस्खलन ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खेत और बगीचे को तबाह कर दिया है। भूस्खलन तेजी से गांव की ओर बढ़ रहा है। यदि समय रहते भूस्खलन को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो ग्रांगे गांव का नामोनिशान मिट सकता है। ग्रामीणों के साथ बीडीसी अध्यक्षा मीरा नेगी, प्रधान ग्राम पंचायत निचार बसंती देवी, उपप्रधान राजपाल नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से उपप्रधान राज पाल नेगी ने एसडीएम के समक्ष ग्रामीणों का पक्ष रखा। ग्रामीणों ने एसडीएम से कहा कि नेशनल हाईवे को चौड़ा कर रही कंपनी की ओर से सड़क चौड़ा करते समय हैवी ब्लास्टिंग का इस्तेमाल किया गया है। इससे पहले इस प्वाइंट पर कभी भूस्खलन नहीं हुआ। एनएच प्राधिकरण की गतिविधि के बाद यहां भूस्खलन शुरू हुआ। भूस्खलन हर दिन भयानक रूप धारण कर रहा है। इससे कई लोगों के खेत और बगीचे तबाह हो गए हैं। अब भूस्खलन ग्रांगे गांव की ओर बढ़ रहा है। इससे पूरा गांव खिसक सकता है। ऐसे में ग्रांगे के लोग दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के नुकसान की भरपाई के लिए दिया है नोटिस
एसडीएम घनश्याम दास ने कहा कि भूस्खलन के कारण ग्रामीणों के खेत को हुए नुकसान की भरपाई का आकलन करने के लिए प्रशासन की ओर से एनएच प्राधिकरण को भूस्खलन शुरू होते ही नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि लोगों के नुकसान का आकलन करने के लिए तहसीलदार गौतम चेथा की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। जिस में बीडीसी अध्यक्ष और संबंधित पंचायत प्रधान सदस्य होंगे। कमेटी सात दिन के अंदर प्रशासन को नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी।

प्रभावितों को दिलाएंगे उचित मुआवजा
प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने नाथपा में एनएच पर हो रहे भूस्खलन का जायजा लिया। उन्होंने एनएच प्राधिकरण को सड़क बहाली के कार्य को गंभीरता के साथ करने को कहा। साथ ही कहा कि हाईवे प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता सड़क बहाल होने तक मौके पर रह कर कार्य कर रहे लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दें। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का नुकसान को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed