फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पुलवामा में शहीद हुए जवानों के सम्मान में बारिश में भी सड़कों पर उतरी एबीवीपी

पुलवामा में शहीद हुए जवानों के सम्मान में बारिश में भी सड़कों पर उतरी एबीवीपी

Mon, 18 Feb 2019 09:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा हमले पर आक्रोश प्रदर्शन
विज्ञापन

बारिश में सड़कों पर उतरी एबीवीपी
तिरंगा यात्रा निकालकर कायराना हरकत का करारा जवाब देने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आत्मघाती हमले के आक्रोश में प्रदर्शन का सिलसिला रामपुर सहित आसपास के इलाकों में जारी है। फिदायीन हमले के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आक्रोश रैली निकालकर पाकिस्तान की कायराना हरकत का जवाब हर एक भारतीय मोदी सरकार से उठा रहा है। हमले में शहीद हुए वीर सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए जगह-जगह लोग कैंडल मार्च निकाल रहे हैं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रामपुर इकाई ने पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। झमाझम बारिश भी कार्यकर्ताओं के कदमों को न रोक सकी। पीजी कॉलेज परिसर में एबीवीपी के कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। यह तिरंगा यात्रा पीजी कॉलेज परिसर से शुरू हुई और कार्यकर्ताओं ने एनएच पांच पर उतरकर पूरे बाजार होकर शहीदों के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा का सिलसिला वापस कॉलेज परिसर पहुंचकर थमा। इकाई ने शहीदों को सम्मान देते हुए उनके बलिदान को व्यर्थ न जाने की मांग केंद्र सरकार से की और तुरंत ठोस कदम उठाने का आगाह किया। इस तिरंगा यात्रा में महाविद्यालय के 167 विद्यार्थियों ने भाग लिया और गहरा शोक प्रकट किया। इकाई ने अपनी आवाज को बुलंद करते हुए पाकिस्तान की इस कायराना हरकत का करारा जवाब देने की मांग केंद्र सरकार से की।
विज्ञापन

इस मौके पर इकाई अध्यक्ष राहुल फांकर, इकाई सचिव रोबिट ठाकुर, विभाग संयोजक मंजीत नेगी, जिला संयोजक निखिल भारद्वा, विभाग छात्रा प्रमुख अंजना ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उपासना ठाकुर, प्रांत सह मंत्री आकाश नेगी, प्रदीप ठाकुर, अभिषेक श्याम और चंद्रेश कश्यप सहित इकाई के कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed