फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रोहडू बजार में चौक से मीट मार्किट के बीच वाहन खडा करने वालों पर होगी कारवाई

रोहडू बजार में चौक से मीट मार्किट के बीच वाहन खडा करने वालों पर होगी कारवाई

Sun, 17 Feb 2019 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
रोहडू बाजार में वाहन खड़ा करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

प्रशासन की चेतावनी, लोगों ने वाहन नहीं हटाए तो सोमवार से कसेगा शिकंजा
दुकानदार भी दुकानों के आगे वाहन खड़े न करें,14 नए पार्किंग प्वाइंट तय
अमर उजाला ब्यूरो
रोहडू। बजार में अब मीट मार्केट से लेकर चौक तक सड़क के किनारे वाहन खड़ा करने वालों पर पुलिस प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। प्रशासन की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि दुकानदारों ने अपने वाहनों को दुकानों के सामने से नहीं हटाया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

एसडीएम रोहडू बीआर शर्मा ने बताया कि व्यापार मंडल के साथ बैठक में आह्वान किया गया कि कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के सामने गाड़ी खड़ी न करे। दुकान के बाहर कुछ समय के लिए केवल ग्राहकों को ही गाड़ी खड़ी करने की अनुमति रहेगी। उन्होंने कहा कि लोगों से मिले सुझावों के बाद रोड के बीचों-बीच डिवाइडर भी लगा दिए गए हैं। बाजार में एसीसी पार्क से लेकर चिड़गांव रोड तक, जगह जगह पर 14 नए पार्किंग प्वाइंट्स अधिसूचित किए गए हैं। येलो लाइनिंग भी खाली जगह पर पार्किंग के लिए लगा दी गई है, लेकिन इतना सब कुछ होने के बावजूद भी कुछ लोग अपनी गाड़ियां डिवाइडर के दोनों तरफ दुकानों के सामने सुबह से शाम तक खड़ी कर रहे हैं। वहीं, कुछ रेहड़ी फड़ी वाले समस्या बढ़ा रहे हैं। प्रशासन ने निर्णय लिया है कि पुलिस पोस्ट से लेकर मीट मार्केट तक अवैध रूप से खड़ी सभी गाड़ियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोमवार 18 फरवरी को सुबह 11:00 बजे एसएचओ रोहडू और कार्यकारी दंडाधिकारी रोहडू की ओर से अमल में लाई जाएगी । उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि स्वयं ही अपने वाहन सोमवार ग्यारह बजे से पूर्व वहां से हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed