फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पंकज और निकिता सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजे

पंकज और निकिता सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजे

Sun, 17 Feb 2019 09:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र नवाजे
विज्ञापन

वार्षिक समारोह में छात्रों ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों पर नचाए दर्शक
पंकज और निकिता सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी के खिताब से नवाजे
अमर उजाला ब्यूरो
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। पीजी कॉलेज सभागार में रविवार को शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। समारोह में थाना प्रभारी रामपुर रविंद्र नेगी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। हाईकोर्ट के अधिवक्ता एचकेएस ठाकुर समारोह में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधक मधु नेगी ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का टोपी और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्यातिथि रविंद्र नेगी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना से वार्षिक समारोह का आगाज किया। इसके बाद स्कूल के मुख्य अध्यापक हीरा लाल ने स्कूल की साल भर की विभिन्न गतिविधियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों से दर्शकों को अवगत कराया। मंच का संचालन मोनिका और श्रेया ने बखूबी निभाया। एलकेजी के बच्चों ने पंजाबी डांस पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोहा। रेड हाउस ने उत्तराखंडी नृत्य, पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों ने मां की ममता गीत पेश कर समां बांधा। इसके अलावा विद्यार्थियों ने पहाड़ी, राजस्थानी और किन्नौरी नाटी पेश कर सभागार में मौजूद दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि रविंद्र नेगी ने स्कूल के पंकज को सर्वश्रेष्ठ छात्र और निकिता को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के खिताब से नवाजा। समीर और ईशा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और ब्लू हाउस को बेस्ट हाउस के पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके अलावा साल भर में विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्रों पलक, आर्यन, शैली, मुस्कान, वंश, मोनिका, श्रेया, समीर, चिराग, रविंद्र, नितिका, अविनाश, जतिन, रिया, देवेंद्र, रोहित, दीपिका, अदिति, पायल, सोनिया, तनुज, अंश मेहता, अनमोल, मिताली, अक्षिता, मोहित, सोनिया नेगी, प्रतिभा, भूपेंद्र, आदित्य, देवांश, सारिका, अनुराग, दीया, जतिन और तृप्ति सहित कई अन्य मेधावियों को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वंदना, राकेश ठाकुर, रीना, रूचि, पूनम नेगी, सपना ठाकुर, प्रीति, पूनम चौहान, रीटा, अमित, बबलू और निशा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed