फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   38 घंटे बाद बहाल हुआ एनएच-5

38 घंटे बाद बहाल हुआ एनएच-5

Wed, 13 Feb 2019 09:18 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
एनएच बहाल, पहाड़ी से अभी भी गिर रहे हैं पत्थर
विज्ञापन

38 घंटे बाद रास्ता बहाल होने से लोगों ने ली राहत की सांस
हाईवे विस्तार के लिए की जा रही हैवी ब्लास्टिंग बनी आफत
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के नाथपा में नेशनल हाईवे पांच 38 घंटे बाद बहाल हो गया। सोमवार रात को बंद मार्ग को हाईवे प्राधिकरण ने बुधवार सुबह 11 बजे बहाल कर दिया है। इससे हाईवे के दोनों ओर जाम में फंसे लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी सड़क तो बहाल हो गया है लेकिन पहाड़ी से अब भी लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिस कारण कई घंटे तक लोगों को अब जाम में फंसा रहना पड़ रहा है। सोमवार देर रात साढ़े नौ बजे नाथपा में नेशनल हाईवे पहाड़ी से भारी चट्टानें खिसकने के कारण बंद हो गया था।
हाईवे बंद होने के कारण किन्नौर के ऊपरी क्षेत्र और स्पीति घाटी का संपर्क शेष दुनिया से कट गया था। प्रशासन ने एहतियातन तौर पर इस प्वाइंट पर पुलिस जवान भी तैनात कर दिया है जिससे पहाड़ी से पत्थर गिरते समय वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके। बताया जा रहा है कि नाथपा में हाईवे के इस प्वाइंट पर इससे पहले कभी भूस्खलन नहीं हुआ करता था। हाईवे चौड़ा करने का कार्य करने वाली कंपनी द्वारा हैवी ब्लास्टिंग किए जाने के बाद ही पहाड़ी से लगातार भूस्खलन शुरू हो गया है। यदि समय रहते कंपनी पर शिकंजा नहीं कसा गया होता तो यहां स्थिति इतनी गंभीर नहीं होती। हाईवे में अभी भी खतरा बना हुआ है। यहां लगातार पत्थर गिर रहे हैं। भूस्खलन से कई लोगों के खेत और सेब के बागीचे खिसक रहे हैं। भूस्खलन को रोकने के लिए यदि कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया तो तबाही मच सकती है। ऐसे में किन्नौर के ऊपरी क्षेत्र का संपर्क शेष दुनिया से कट सकता है। इस संबंध में एसडीएम घनश्याम दास ने बताया कि नाथपा में एनएच पांच पर अब भी पत्थर गिर रहे हैं। जिसके कारण उक्त स्थान पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। जिससे पहाड़ी से पत्थर गिरते समय वाहनों की आवाजाही रोकी जा सकें। भूस्खलन के कारण जिन लोगों के खेतों में दरारें पड़ रही हैं, उन्हें इसका मुआवजा दिलाने के लिए एनएच प्राधिकरण को लिखा जाएगा। भूस्खलन एनएच प्राधिकरण की गतिविधि के बाद शुरू हुआ है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता पीसी नेगी ने मार्ग बहाल होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी से लगातार पत्थर खिसकने के कारण लोगों से रात के समय यहां से सफर नहीं करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed