फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   गर परिषद ठियोग में फिर लहराया भाजपा का परचम

वंदना अध्यक्ष, अनिल बने नप ठियोग के उपाध्यक्ष

Wed, 13 Feb 2019 12:25 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। दो माह की लंबी जद्दोजहद के बाद मंगलवार को नगर परिषद ठियोग का गठन हो गया। नगर परिषद ठियोग की कमान वंदना सूद को सौंपी गई। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अनिल की ताजपोशी हुई है। मंगलवार को नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनावों में साधारण बहुमत से परिषद का गठन किया गया है, जिसमें भाजपा ने परचम लहराया।

नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष चंदा शर्मा के खिलाफ नगर परिषद के 4 पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, जिसके उपरांत प्रशासन द्वारा उन्हें अपना बहुमत साबित करने के लिए समय दिया था, लेकिन समय से 1 दिन पहले पूर्व अध्यक्ष शांता शर्मा और उपाध्यक्ष ललिता शर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था।
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन द्वारा नगर परिषद के गठन के लिए 11 फरवरी को बहुमत साबित करने का समय रखा गया था, लेकिन कोरम पूरा न होने के कारण 12 फरवरी को पार्षदों को बुलाया गया। मंगलवार को नगर परिषद के 7 पार्षदों में से 4 ने साधारण बहुमत से ही अपनी दावेदारी पेश की, जिसे नियमानुसार स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को हुए चुनावों में भाजपा के 3 पार्षदों और कांग्रेस की एक पार्षद ने दावेदारी प्रस्तुत की। नगर परिषद ठियोग में एक बार फिर से भाजपा का ही परचम लहराया है। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर भाजपा समर्थित पार्षदों ने कब्जा जमाया है।

नवनिर्वाचित अध्यक्षा वंदना सूद और उपाध्यक्ष अनिल दोनों ही भाजपा समर्थित हैं, वहीं भाजपा समर्थित पार्षद शीला वर्मा और कांग्रेस समर्थित पार्षद ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया है। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद के सभी वार्डों में समान विकास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के अलावा शहर में निर्माणाधीन पार्किंग स्थलों को जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा। सभी वार्डों के रास्ते में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत होगी।


लावारिस पशुओं के रहने के लिए व्यवस्था और उनके लिए पशुशाला का प्रावधान करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। नगर परिषद में खाली पदों को भरने के लिए भी मुद्दा भी सरकार के समक्ष रखा जाएगा। नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी का पद रिक्त पड़ा है, जिसके चलते क्षेत्र के विकास कार्य बाधित हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed