{"_id":"5c62ef7abdec2273ad00c2a4","slug":"15499878149-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरी मझाली ने जीती क्रिकेट प्रतियोेगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेरी मझाली ने जीती क्रिकेट प्रतियोेगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के 12/20 क्षेत्र के करेरी गांव में नाग क्लब करेरी के सौजन्य से सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता सेरी मझाली और करेरी बी टीम के बीच खेली गई। जिसमें सेरी मझाली ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
क्लब के सदस्य विपिन मसोही, बौबी डारी, कुशाल ब्लई और पप्पू राणा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच सेरी मझाली और करेरी बी टीम के मध्य खेला गया। पहले टॉस जीतकर करेरी बी टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। दस ओवर में सेरी मझाली के सामने 80 रनों का लक्ष्य रखा। सेरी मझाली ने सात ओवरों में मैच जीत लिया।फाइनल मैच में मैन ऑफ दी मैच का खिताब गोलू मेकसी को दिया गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का समापन ब्लॉक कांग्रेस रामपुर अध्यक्ष ज्ञान मेहता ने किया। उन्होंने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष बहादुर सिंह मेहता, महेंद्र खुंद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत तकलेच पवना धीमान, पूर्व युवा कांग्रेस मंडी लोकसभा महासचिव जतिन मेहता, उपाध्यक्ष नरैण बहाली जोन कुलदीप नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन