{"_id":"5c619c4ebdec22108404c639","slug":"15499009876-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिला में बर्फबारी से कई सडक़ें ठप : दलीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिला में बर्फबारी से कई सडक़ें ठप : दलीप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारी बर्फबारी से क्षेत्र के कई ग्रामीण रूट बंद
माकपा ने लगाया लोनिवि पर लगाया समस्या की अनदेखी का आरोप
एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर जल्द सड़कों की बहाली की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। भारी बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिले की कई ग्रामीण सड़कें अभी बहाल नहीं हुई हैं। लोग मीलों पैदल सफर के लिए मजबूर हैं। माकपा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग सड़कों को बहाल करने में नाकाम साबित हो रहा है।
इसी मुद्देे को लेकर माकपा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि रामपुर, निरमंड, आनी, काजा और ननखड़ी क्षेत्र में भारी हिमपात से कई ग्रामीण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। ग्रामीणों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोनिवि सड़क निर्माण और रखरखाव के लिए अभी भी उचित कदम नहीं उठा रहा है। जिला परिषद सदस्य दलीप कायथ की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राहुल सूद से यातायात के लिए बाधित पड़ी सड़कों को बहाल करने की शीघ्र मांग उठाई। लोगों के अनुसार ननखडी-खोलीघाट, जलोड़ी पास, मशनू-दारन-देवठी, तकलेच-बाहली, कड़छम-छितकुल सड़क पर अभी भी वाहनों के पहिये थमे हैं। विभाग इन सड़कों को खोलने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है। वहीं आउटर सिराज निरमंड में निर्माणाधीन शारू-कापटी-दोगरी मार्ग का कार्य अधूरा पड़ा है। स्वीकृत कुशवा-साईच सड़क का निर्माण कार्य भूमि गिफ्ट डीड देने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। माकपा ने लोक निर्माण विभाग से दोनों मार्गों के निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की है, जिससे लोगों को परेशानियां न उठानी पड़े।
इस अवसर पर कुशवा पंचायत प्रधान मीना देवी, सुनीता, रीना, कमल, कांता, गंगी देवी, फलमा देवी, कमलेश, हिउंदासी, दीपा, देवकी नंद, ओम प्रकाश भारती, दयाल भाटनू, कलम राम, गंगा राम, मानदास, गुलाब चंद और नरसिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।