फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रिकांगपिओ मुख्यालय में पानी की समस्या से लोग परेशान

रिकांगपिओ मुख्यालय में पानी की समस्या से लोग परेशान

Mon, 11 Feb 2019 09:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
ठंड के कारण जम रहे पाइप
विज्ञापन

लाइन, पेयजल संकट गहराया
ग्रामीणों ने आईपीएच पर लगाया समस्या की अनदेखी का आरोप
कहा-टूटी पेयजल लाइनों को विभाग ने अभी तक नहीं किया दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भारी बर्फबारी के बाद रिकांगपिओ सहित जिला किन्नौर की कई पंचायतों में अभी भी पीने के पानी की समस्या हल नहीं हुई है। जिससे लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
जिले के पूह, कल्पा, निचार तीन तहसीलें हैं जिसमें पूह खंड के नेसंग, ठंगी, कुंनो चारंग, लिप्पा, आसरंग, रोपा, हांगो, चांगो, शलखर, डुबलिंग, चुलिंग, कानम, लाबरंग, स्पीलो, जंगी, मूरग, रारंग और कल्पा खंड के पंागी, कल्पा, दून्नी, रोघी, युवारिंगी, शुदारग, रल्ली, रक्षम, सांगला, कामरू, चांसू, सापनी, बटुरी, ब्रुआ, रिकांगपिओ सहित निचार खंड के निचार, चगाँव उरणी, मीरु, रुंनग, जानी कंबा, रूपी, तरांडा और भावा में पीने के पानी की समस्या अभी भी बनी हुई है। इन सभी क्षेत्रों में लोगों में पीने के पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। टूटी पेयजल लाइनों को विभाग ने अभी तक दुरुस्त नहीं किया है।
विज्ञापन

जिले के लोगों में कल्पा के राकेश नेगी, मुकेश नेगी, अमित नेगी, सुनील नेगी, प्रोमिला नेगी, रारंग के रमेश, मनोज और प्रेम नेगी के अनुसार बर्फबारी के बाद आज तक पानी की समस्या हल नहीं हुई है। ग्रामीण इलाकों में आईपीएच विभाग की पाइप लाइन टूटी हुई है और आईपीएच विभाग समस्या को हल करने में नाकाम साबित हो रहा है। अधिशासी अभियंता रिकांगपिओ उदय बोध के अनुसार पानी के मुख्य स्रोत में कोई दिक्कत नहीं है। पानी मेनलाइन में सुचारु रूप से चल रहा है, लेकिन लोगों के कनेक्शन जम चुके हैं जिसके चलते पानी सप्लाई बंद है। रिकांगपिओ में आईपीएच विभाग ने 24 पानी के सोर्स लगाए हैं जिससे अभी जिला मुख्यालय में पानी की समस्या थोड़ी कम हुई है। ग्रामीण इलाकों में भी कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएच विभाग पूह खंड के अधिशासी अभियंता रामसेन ने बताया कि पूह खंड में अधिक ठंड होने से नल शाम के समय जम रहे हैं, दिन को पानी सुचारु रूप से चलाया जा रहा है, लेकिन अभी भी कुछ इलाकों में समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed