{"_id":"5c5c59cabdec221a376689dc","slug":"15495562812-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को बताया वन संरक्षण का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को बताया वन संरक्षण का महत्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। वन विभाग लूहरी की ओर से डिंगीधार पंचायत के गंच्छवा में वन संरक्षण वन संवर्धन परियोजना के तहत आयोजित बैठक में ग्रामीणों को वन संरक्षण का महत्व बताया गया। बैठक की अध्यक्षता डीएफओ लूहरी चंद्रभूषण भारद्वाज ने की। इस अवसर पर अधिकारी ने सरकार के द्वारा वनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए चलाई जा रही हितकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया और वन संवर्धन की शपथ दिलाई।
इस बैठक में जंगलों का किस तरह से हमारे पर्यावरण और मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। जंगलों को आग से कैसे बचाएं और जंगलों में किस तरह से अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाया जा सकता है आदि विभिन्न विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस दिशा में कार्य करने के लिए वन विभाग के साथ साझा समिति का गठन किया गया। जिसमें प्रधान शारदा भारती, सचिव गोवर्द्धन, बीओ वन विभाग रामप्रसाद कोषाध्यक्ष, वार्ड सदस्या फूलमा देवी, अनिल आर्य, रविंद्र, प्रकाश, कांता, कमला और पूनम को सर्वसहमति से समिति का सदस्य चुना गया। बैठक में डीएफओ वन विभाग लूहरी चंद्रभूषण, आरओ प्रमोद, बीओ गोर्वधन, सेवानिवृत्त अधीक्षक रोशन भारती, फोरेस्ट गार्ड श्याम, सेसराम, शारदा भारती, अनिल आर्य, कृष्ण कांत, बालकृष्ण भारती, नरेश फाकी, सुरेंद्र कुमार, रविंद्र और रामप्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन