फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दुर्गम पंचायत नेंसग में गहराया पेयजल संकट

दुर्गम पंचायत नेंसग में गहराया पेयजल संकट

Wed, 06 Feb 2019 11:39 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 06 Feb 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की दुर्गम पंचायत नेंसग में ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। जिले में भारी बर्फबारी के बाद हजारों लोग बिजली, पानी और सड़क जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। लोगों को राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 नेंसग झूला से 11 किलोमीटर का पैदल सफर कर अपने गंतव्य पहुंचना पड़ रहा है। वहीं बिजली और पानी की किल्लत भी अभी बनी हुई है।
क्षेत्र के हजारों लोग गांव से करीब एक किलोमीटर दूर से पीठ पर पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। नेसंग गांव के ओम प्रकाश नेगी, मदन सिंह नेगी, राजकुमार नेगी, दीपक चारस, छेरिंग चारस, बलदेव सिंह, राजू नेगी और ललित नेगी सहित कई अन्य ग्रामीणों के अनुसार दुर्गम क्षेत्रों के ग्रामीणों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से जल्द से जल्द मूलभूत सुविधाएं बहाल करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कल्पा के एसडीओ अशोक नेगी ने कहा कि बर्फबारी हटाए जाने के बाद नेसंग गांव में एक जेसीबी मशीन भेज दी गई है। जल्द ही भारी बर्फबारी को हटाकर बाधित मार्ग बहाल किया जाएगा। वहीं विद्युत बोर्ड पूह के एसडीओ तारा नेगी ने कहा कि भारी बर्फबारी के कारण जगह-जगह विद्युत तारें बाधित होने और अन्य तकनीकी खराबी के चलते दिक्कतें पेश आ रही हैं। बोर्ड बिजली बहाल करने का हरसंभव प्रयास कर रहा है। जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed