{"_id":"5c59b6ddbdec22271a77b91f","slug":"15493835019-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ पर रेत की जगह बिछाई मिट्टी, कैसे करें सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ पर रेत की जगह बिछाई मिट्टी, कैसे करें सफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेंद्र ठाकुर
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील को जोड़ने वाली मुख्य सड़क टिक्कर-खमाड़ी की खस्ता हालत से ग्रामीण काफी परेशान हैं। बर्फबारी के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर रेत बिछाने की जगह मिट्टी बिछा दी है, ऐसे में हजारों की आबादी को लाभान्वित करने वाली टिक्कर-खमाडी सड़क दलदल में तबदील हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही कभी भी यात्रियों पर भारी पड़ सकती है।
खुन्नी-पनोली प्रधान कुलदीप मेहता, ननखड़ी पंचायत उपप्रधान शमशेर ठाकुर, खमाड़ी पंचायत उप प्रधान गोपाल मेहता, जाहू पंचायत उपप्रधान कुलदीप ठाकुर, ओपी श्याम, रणवीर मेहता, सतपाल मेहता, राजेश, लक्की, रोहित, अनुज और संजय सहित अन्य ग्रामीणों के अनुसार ननखड़ी तहसील की आठ पंचायतों को जोड़ने वाली मुख्य टिक्कर-खमाडी सड़क में बर्फबारी और फिसलन के बाद वाहनों की आवाजाही काफी प्रभावित हो रही है। लोक निर्माण विभाग खानापूर्ति करते हुए सड़क में रेत की जगह मिट्टी बिछा रहा है। इसके चलते सड़क कीचड़ में तबदील हो गई है और हादसे होने का भी अंदेशा बना हुआ है। मार्ग की खस्ता हालत के कारण क्षेत्र की ननखड़ी, खड़ाहण, अड्डू, जाहू, कुंगलबाल्टी, खमाडी, गाहण और बगलती पंचायत के हजारों लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। बर्फ पर मिट्टी बिछाने से खतरा और भी बढ़ गया है और वाहन स्किड हो रहे हैं। पहले हुई बर्फबारी के बाद भी विभाग ने सड़क पर मिट्टी बिछा दी थी, जिसके बाद लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। अब विभाग ने फिर से वैसा ही किया है। वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता संदीप कुमार के अनुसार मौके पर जाकर सड़क का जायजा लिया जाएगा। यदि ऐसी समस्या है तो जल्द ही मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
जाहू पंचायत उप प्रधान कुलदीप ठाकुर के अनुसार हाल ही में ननखड़ी की खड़ाहण पंचायत में जब प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ था तो इस समस्या को एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान के समक्ष भी रखा गया था। एसडीएम नरेंद्र चौहान ने लोक निर्माण विभाग को उक्त सड़क पर रेत बिछाने के सख्त निर्देश दिए थे, लेकिन विभाग ने अभी तक इस संबंध में कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन