फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जल्द गठित होगी युवा कांग्रेस जोन कमेटियां : ठाकुर

जल्द गठित होगी युवा कांग्रेस जोन कमेटियां : ठाकुर

Tue, 05 Feb 2019 12:12 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
जल्द गठित होंगी युवा कांग्रेस जोन कमेटियां
विज्ञापन

रामपुर युवा कांग्रेस ने बैठक कर बनाई रणनीति
नवनियुक्त महासचिवों, सचिवों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रामपुर युवा कांग्रेस रामपुर अपना कुनबा बढ़ाने की तैयारी में जुट गई है। जल्द ही युवा कांग्रेस जोन की कमेटियां गठित की जाएंगी। सोमवार को युकां रामपुर के अध्यक्ष जसवीर ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में इस संबंध में रणनीति बनाई गई।

इस अवसर पर जसवीर ठाकुर ने कहा कि सभी नवनियुक्त महासचिवों और सचिवों को 15 दिनों में युकां की जोन कमेटियों का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने के वायदे का क्या हुआ? देश के किसानों की स्थिति लगातार खराब हो रही है और उनके आत्महत्या के मामले भी बढ़ रहे हैं। दलितों और अल्प संख्यकों पर हमलों में इजाफा हो रहा है। कांग्रेस एक नागरिक राष्ट्रवादी पार्टी है, जो एक प्रकार के राष्ट्रवाद का अनुसरण करती है। आजादी, सहिष्णुता, समानता और व्यक्ति के अधिकारों का समर्थन करती है। इस मौके पर सोनू भलूनी, जॉनी कायथ, पवन चौहान, जतिन मेहता, अंकुर शर्मा, पवना धीमान, मनीष चौहान, अश्वनी शर्मा, ललित भैक, अजय राणा, संतोष कायथ, गिरीश, बंटी, गौरव, नीतीश, राजू, देव, विजय वीर, सूरज, निशांत, हितेश, चंद्र मोहन, रोनू चौहान, सोनू और भूपेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed