{"_id":"5c55be95bdec224c974d0811","slug":"15491233353-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप की पूर्व अध्यक्ष ने छोड़ा कांग्रेस का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप की पूर्व अध्यक्ष ने छोड़ा कांग्रेस का दामन
Sun, 03 Feb 2019 11:26 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादों में घिरी नगर परिषद रामपुर की पूर्व अध्यक्ष मीना कुमारी ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। पूर्व अध्यक्ष ने कांग्रेस के ही कुछ पदाधिकारियों को उन पर साजिश करने के आरोप लगाए हैं। मीना ने कहा कि बतौर पार्षद वह नप में बनी रहेंगी और लोगों के कार्य करती रहेंगी।
विज्ञापन
रामपुर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष ने शनिवार को कांग्रेस का दामन छोड़ दिया। पूर्व अध्यक्ष मीना कुमारी ने बताया कि वह रामपुर नगर परिषद में तीन वर्ष तक अध्यक्ष पद पर काबिज रहीं और कांग्रेस संगठन से जुड़कर रामपुर नप की जनता के लिए ईमानदारी और निष्ठा से काम करते रही।
विज्ञापन
नगर परिषद के कुछ लोगों को उनका यह कदम रास नहीं आया और वे चाहते थे कि नगर परिषद में अध्यक्ष कठपुतली की तरह काम करे। उनका प्रयास नगर परिषद के हक में काम करते हुए आगे बढ़ना था, लेकिन नप कांग्रेस समर्थित लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में रह कर अपना अपमान नहीं सह सकती, जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। मीना ने कहा कि वह बतौर पार्षद अपनी सेवाएं देती रहेंगी। भविष्य में कौन सा रास्ता अपनाना है, वह समय के हिसाब से तय करेंगी।