{"_id":"5c51c91cbdec224c74120612","slug":"154886388714-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला किन्नौर ने फिर ओढ़ी सफेद चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला किन्नौर ने फिर ओढ़ी सफेद चादर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में मौसम का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कई दिनों से जिला किन्नौर में जनजीवन अस्त व्यस्त है। जिले में जहां एक सप्ताह से सड़कें यातायात के लिए ठप पड़ी हुईं हैं, वहीं एक बार फिर बुधवार से मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी से अभी तक जिला किन्नौर में जीवन पटरी पर लौट नहीं पाया है और बुधवार दोपहर बाद एक बार फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। इसके चलते समूचा जनजातीय जिला किन्नौर फिर से शीतलहर की चपेट में आ गया है। बर्फबारी के चलते जिला के कई इलाकों का तापमान माइनस तक पहुंच चुका है। कल्पा के मौसम विभाग के इंचार्ज आईडी शर्मा का कहना है कि कल्पा का तापमान बुधवार को अधिकतम माइनस 1.8 और न्यूनतम माइनस 6.6 रहा है।
जिला किन्नौर रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी गोपाल चंद ने बताया कि बुधवार को रिकांगपिओ से बस शिमला, काजा और समधू तक भेजी गई। छितकुल, रक्षम, बटसेरी, सांगला की ओर बर्फबारी के कारण
मार्ग बाधित होने के कारण बस सेवा बंद पड़ी है। जहां तक संभव है बसें भेजी जा रही है।
उधर, उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने कहा कि फिलहाल जिला में किसी प्रकार कोई नुकसान होने का समाचार नहीं है।