फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   डोडरा क्वार में बीस मरीज फंसे

डोडरा क्वार में बीस मरीज फंसे

Tue, 29 Jan 2019 09:54 PM IST
Shalu Shalu Shalu Shalu
Updated Tue, 29 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। भारी हिमपात से डोडरा क्वार उपमंडल में बीस मरीज उपचार के इंतजार में फंसे हुए हैं। मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्वार से शिमला के लिए रेफर किया गया है। मरीज व उनके परिजन बीते चार दिनों से एसडीएम कार्यालय में हेलीकॉप्टर सेवा की मांग के लिए चक्कर काट रहे हैं। सरकार की ओर से अभी तक लोगों की इस मांग को नहीं सुना गया।
विज्ञापन

हिमपात के बाद सड़क बंद होने से डोडरा क्वार की छह पंचायतें दुनियां से कट चुकी हैं। क्वार उपमंडल मुख्यालय में करीब चार फीट हिमपात जमा है। जांखा जिस्कुण में छह फीट हिमपात है। उपमंडल मुख्यालय के क्वार अस्पताल में पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। करीब एक सप्ताह से बीस मरीजों को क्वार अस्पताल से शिमला के लिए रेफर किया जा चुका है। मरीजों के परिजन व पंचायत प्रतिनिधि बार-बार हेलीकॉप्टर की मांग के लिए एसडीएम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। शिमला के लिए रेफर मरीजों में तेरह महिलाएं शामिल हैं। रेफर मरीजों में भजन देवी गांव कितरवाड़ी, बीना देवी गांव धंदरवाड़ी, राजकुमारी, मुंजरी देवी, राजमणि, गांव डोडरा, बिखर लाल गांव कितरवाड़ी, स्वखुरना देवी, बबीता, जमा देवी, चंपा देवी, शीतल, पत्ती देवी, भाग चंद, संधीरा, सुखदार सिंह, राजिंद्री देवी सहित बीस लोग शामिल हैं। जिस्कूण पंचायत के प्रधान राजेश चौहान, क्वार पंचायत के पूर्व प्रधान शंकर चौहान, डोडरा पंचायत के प्रधान धर्म पाल, जाखा पंचायत के प्रधान गोर्वधन सिंह ने कहा गांव में चार से सात फीट तक बर्फ पड़ी है। मरीजों को पैदल अस्पताल तक पहुंचाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पंचायतों की ओर से करीब एक सप्ताह से मरीजों को शिमला पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की प्रशासन से मांग की जा रही है। उस समय रेफर मरीजों की संख्या कम थी। आज रेफर मरीजों की संख्या बीस पंहुच चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि डोडरा क्वार में फंसे मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

एसडीएम डोडरा क्वार रती राम ने रेफर बीस मरीजों के फंसे होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा जिला प्रशासन को इसकी पहले भी सूचना दी जा चुकी है। अब दोबारा रिमाइंडर भेजा गया है। उन्होंने कहा लोग हर दिन मांग को लेकर उनके पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed