{"_id":"5c49ef1fbdec224c974d0140","slug":"15483493353-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशर्त जारी हो नियमितीकरण की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशर्त जारी हो नियमितीकरण की अधिसूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अनुबंध शिक्षक संघ रामपुर ने प्रदेश सरकार से पीटीए शिक्षकों के सशर्त नियमितीकरण करने की अधिसूचना जारी करने की मांग की है। वीरवार को इसी मुद्दे को लेकर पीटीए शिक्षकों ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष कुशाल सुनेल ने की।
इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष ने कहा कि ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार प्रदेश सरकार पीटीए शिक्षकों को प्रदेश की एक ही अनुबंध नीति के तहत सशर्त नियमित राहत प्रदान करें। कुछ शिक्षक जो स्वयंभू नेता बने हुए हैं सरकार से रनिंग स्केल की मांग कर रहे हैं, लेकिन पीटीए शिक्षकों को नियमितीकरण के अलावा कुछ भी नहीं चाहिए। यदि सरकार नियमितीकरण अधिसूचना जल्द जारी करती है तो प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। यदि ऐसा कुछ भी नहीं होता है तो पीटीए इकाई प्रदेशाध्यक्ष बोबिल ठाकुर के आदेशों का पालन करेगी, जो 7000 पीटीए शिक्षकों की ओर से लोकतांत्रिक तरीके चुने गए अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
पीटीए शिक्षक संघ के अजय बिष्ट, अनुराधा शर्मा, सुनंदा सूद, देवेंद्र हस्टा, सीमा, मंजू शर्मा, मधु, लीला, तारा, नीरू शर्मा, शैलजा, रेखा, सविता नेगी, शशि, जगदेव शर्मा, प्रतिभा मेहता, कंचन, सरिता, उषा, प्रभारी विजय कड्डा, शेफाली, उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह, विनोद सुनेल, सुरेश दत्त, मुख्य सलाहकार चेतन शर्मा, महासचिव उदय रिबेल्टा, घन श्याम, विजय भलूनी, राकेश, सतपाल, संदीप भलूनी, रविकांत, पवन गौतम, नित्या दत्त, प्रमोद, गोविंद और सुरेश लिहांटू ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से शिक्षकों के हितों को देखते हुए उन्हें नियमितीकरण का लाभ देने की मांग की है।
विज्ञापन