{"_id":"5c473ef0bdec223c46437e2c","slug":"154817316120-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगातखाना में शरारती तत्वों ने तोड़ी शिलान्यास पट्टिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगातखाना में शरारती तत्वों ने तोड़ी शिलान्यास पट्टिका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। निरमंड खंड के जगातखाना में सोमवार रात को किसी शरारती तत्वों ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की ओर से जगातखाना में उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास पट्टिका तोड़ दी है। जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है।
15/20 क्षेत्र की कांग्रेस कमेटी जोन के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर और जोन कांग्रेस कमेटी जगातखाना सचिव सोहन ठाकुर ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मामले की छानबीन करें। जिन अज्ञात लोगों ने यह शिलान्यास पट्टिका तोड़ी है, उनके खिलाफ मामला दर्ज करें और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग पूर्व मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को देखकर बौखला गए हैं। जो इस तरह से शिलान्यास तोड़कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। थाना प्रभारी ब्रौ धर्मसेन के अनुसार इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा कोई मामला है तो पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।