फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पीठा पीठा शारे गानों पर झूमें किन्नौर के लोग

पीठा-पीठा शारे... गाने पर झूमे किन्नौरी

Mon, 21 Jan 2019 10:56 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:56 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर के नजदीक नोगली में रत्नभद्र रॉक रम मानव सहयोग समिति रामपुर ने शनिवार देर रात को लोसर का उत्सव धूमधाम से मनाया। यह कार्यक्रम हर साल नये साल के आगाज में होता है इस साल भी रामपुर में रहने वाले किन्नौर के लोगों ने लोसोमाटाशी बोलकर नये साल का आगाज किया।
इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किन्नौर के लोगों ने कार्यक्रम पेशकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज प्रभु नेगी ने लोसर पर्व का गीत गाकर किया। इसके बाद किन्नौर की रामपुर में रहने वाली महिलाओं ने स्वागत गीत पेश किया। वहीं खनेरी स्कूल की छात्रा तनजीन ने किन्नौरी गाना आंग ता उमर ली कच्चा, फायूलो कोमो शारे देशंग नामां सांगला और जोर लगा के नच मेरी बोईचा गाने पर नृत्य पेश करके वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

हेमा कांडा ने तेरे इश्क ने मारी गाने पर डांस पेश किया। मितो लामा एंड पार्टी ने किन्नौर फांक डांस पेश किया। वनवासी कन्याण आश्रम के छात्रों ने हम भारत की संताने भारत सबकी मां है गाने से समा बांधा। कलाकार चंद्र नेगी ने देर रात तक लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। चंद्र लाल नेगी ने सांगला रंग मोने, हाय सांगला देशंग, पीठा-पीठा शारे, किंलिबा किलिंबा, आंग बोइसा और डूगे नालूए गानों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। सभी लोग देर रात 12 बजे तक किन्नौरी और पहाड़ी गानों पर झूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बतौर मुख्यातिथि सतलुज जल विद्युत निगम लूहरी परियोजना प्रमुख रोशन नेगी मौजूद रहे। विशेष अतिथि लामा तोज्ञा, एक्सईएन एनएच प्राधिकरण शिमला पासंग नेगी, मेकेनिकल अभियंता भीम सेन नेगी, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बाबूराम नेगी, बीओ कुंदन नेगी, मनोज, प्रबंधक आरसी नेगी मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष छेवांग दोर्ज ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि लूहरी परियोजना प्रमुख रोशन नेगी ने लोसर उत्सव की बधाई दी। उन्होंने वनवासी कल्याण आश्रम दत्तनगर के छात्रों को एक लाख रुपये और समिति को 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर रत्नभद्र रॉक रम मानव सहयोग समिति रामपुर के उपाध्यक्ष संजीव, महासचिव टीके नेगी, सचिव कालजंग हारा, संजीव हारा, रत्न नेगी, किरण, अतुल, रपतन, हमेशा, कहान चंद, पप्पू हारा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed