फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   वाम दल इंटक की हडताल में शामिल नहीं होगा हिमाचल परिवहन मजदूर संघ

वाम दल इंटक की हडताल में शामिल नहीं होगा हिमाचल परिवहन मजदूर संघ

Mon, 07 Jan 2019 10:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
राजनीतिक लाभ के लिए हो रही हड़ताल
विज्ञापन

परिवहन मजदूर संघ ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का किया विरोध
हड़ताल के विरोध में संघ ने गेट मीटिंग का किया आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। आठ और नौ जनवरी को वामदल और इंटक से संबंधित मजदूरों की हड़ताल में परिवहन मजदूर संघ शामिल नहीं होगा। परिवहन मजदूर संघ ने दावा किया कि हड़ताल राजनीतिक लाभ के लिए हो रही है। इससे मजदूरों के हित पर कोई गौर नहीं होगा। परिवहन मजदूर संघ ने रोहड़ू में सोमवार को इस हड़ताल के विरोध में गेट मीटिंग का आयोजन किया।

बैठक की अध्यक्षता संघ के मुख्य सलाहकार मोहन लाल आजाद ने की। इस दौरान परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश सचिव बालक राम मोल्टा ने कहा कि उनका संगठन न तो इस हड़ताल में शामिल होगा न ही इसका प्रदेश स्तर पर समर्थन करेगा। संसदीय चुनाव से पहले इस प्रकार की हड़ताल का आह्वान राजनीतिक लाभ बटोरने के लिए किया जा रहा है। पूर्व सरकार के समय इन संगठनों ने पूर्व परिवहन मंत्री के सामने घुटने टेककर कर्मचारियों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई थी। परिवहन मजदूर संघ अपनी समस्याओं और मांगों को सरकार के सामने उठा कर पूरी करवाएगा। बैठक में परिवहन मजदूर संघ के करीब सौ कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान रोहडू क्षेत्र के सचिव राकेश शर्मा, मनोज शर्मा, श्याम सिंह, सुनील दिवांटा, मंजीत, रिंकू राम, सुरेश कुमार, राजेश और विपिन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed