{"_id":"5c338121bdec2256d5718f2b","slug":"1546879393109-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 जनवरी को होगी भाजपा मंडल रामपुर की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 जनवरी को होगी भाजपा मंडल रामपुर की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ को भाजपा मंडल रामपुर बनाएगा रणनीति
बैठक में विकास कार्यों की रूपरेखा होगी तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर की विशेष बैठक 9 जनवरी को सर्किट हाउस रामपुर में सुबह 11 बजे होने जा रही है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर के अध्यक्ष शशिभूषण श्याम और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेम सिंह द्रैक विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इस बैठक में क्षेत्र में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। जिससे इन विकासात्मक कार्यों की सूची आने वाले बजट में डाला जाए।
रामपुर भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल रामपुर के समस्त पदाधिकारी, सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और ग्राम केंद्रों के अध्यक्षों को इस बैठक में मौजूद रहना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अपने-अपने क्षेत्र की योजनाओं को साथ में लेकर आएं जिससे उनको आने वाले बजट में शामिल करवाया जा सके। जिन क्षेत्रों की पुरानी स्कीम नहीं हो पाई और नई स्कीम साथ में लेकर अवश्य आएं जिससे रामपुर विधानसभा की अधर में लटकी योजनाओं को पूरा किया जा सके।