फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य सिंह दे टिकट: ब्लॉक कांग्रेस

मंडी लोकसभा सीट से विक्रमादित्य सिंह दे टिकट: ब्लॉक कांग्रेस

Mon, 07 Jan 2019 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
मंडी लोस सीट से विक्रमादित्य को मिले टिकट
विज्ञापन

रामपुर ब्लॉक कांग्रेस ने पार्टी की प्रदेश कमेटी को भेजा प्रस्ताव
रामपुर विस में ठप पड़े विकास कार्यों को लेकर की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर ब्लॉक कांग्रेस ने मंडी लोकसभा सीट से विधायक विक्रमादित्य सिंह को मंडी लोकसभा सीट से टिकट देने की वकालत की है। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव पारित कर विक्रमादित्य सिंह का नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया है।
रामपुर में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक के दौरान सर्वसहमति से विक्रमादित्य सिंह को मंडी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाने पर सहमति जताई गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस रामपुर के उपाध्यक्ष विजय कनैन जी ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार अगर विक्रमादित्य सिंह को मंडी लोकसभा सीट टिकट मिलता है तो निश्चित तौर पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। इसके लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता दिन रात एक करके कार्य करेगा।
विज्ञापन

इस दौरान रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ठप पड़े विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। कांग्रेस कमेटी ने खेद जताते हुए कहा कि वर्तमान सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। प्रदेश भाजपा के कार्यकाल में विकास कार्य पूरी तरह से ठप पड़े हुए हैं। बैठक के दौरान कांग्रेस के नव नियुक्त जोन प्रभारियों का स्वागत किया गया। इसके अलावा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में शक्ति एप से जोड़ने के लिए हर एक बूथ से एक एक नाम प्रस्तावित करके ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भेजने के लिए सभी जोन प्रभारियों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान रामपुर में आंबेडकर भवन निर्माण के लिए भूमि के चयन के बारे में भी कमेटी का गठन किया गया। इसकी जिम्मेवारी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव डीडी कश्यप को सौंपी गई। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल, महासचिव देश रतन शर्मा, महासचिव खेल चंद नेगी, महासचिव त्रिलोक भलूनी, कोषाध्यक्ष लाल चंद शर्मा, कार्यालय सचिव राजेंद्र श्याम, पार्षद विशेषर लाल, ज्योति लाल मेहता, राजेश लारजू, जगत भंडारी, पवन हुडन, पद्मा कुमारी, पवना धीमान, कुलदीप ठाकुर, राकेश गुप्ता, ब्रज मोहन, राजेश, सतपाल मेहता, अश्वनी शर्मा, जतिन मेहता, प्रकाश, मोहन भाटिया, चेत राम खुंद, पद्म भाटिया, कौशल्या जोशी, चुनी लाल, आत्मा राम, तिलक ठाकुर, अजय राणा, कुलदीप नेगी, महेश नेगी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed