फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कलबोग के जराई गांव में बारह कमरों का घर जला दो परिवार बेघर

कलबोग के जराई गांव में बारह कमरों का घर जला दो परिवार बेघर

Mon, 07 Jan 2019 10:10 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
रसोई गैस सिलिंडर लीक होने से
विज्ञापन

दो मंजिला मकान जलकर राख
कलबोग पंचायत के जराई गांव में रविवार रात हादसा
आगजनी की घटना से करीब 25 लाख का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई। कलबोग पंचायत के जराई गांव में रविवार रात रसोई गैस का सिलिंडर लीक होने से 12 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस आगजनी की घटना में दो परिवार बेघर हो गए हैं। आग की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने बचाव और राहत का प्रयास किया लेकिन खराब मौसम और ठंड ज्यादा होनेे के कारण आग पर काबू पाने में अधिक समय लग गया। घटना से करीब 25 लाख के नुकसान का अनुमान है। प्रशासन की ओर से प्रभावितों को फौरी राहत उपलब्ध करवा दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब आठ बजे जराई गांव में सुंदर सिंह राजटा के घर से अचानक आग की लपटें निकली लगीं। हादसे के समय परिवार के लोग घर पर ही थे। आग रसोई घर में गैस सिलिंडर के लीक होने से फैली। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन खराब मौसम व ठंड के कारण आग को काबू पाने में अधिक समय लग गया। लकड़ी का मकान पलभर में राख हो गया।
विज्ञापन

इस घटना में सुंदर सिंह और डैंकी देवी के परिवार बेघर हुए हैं। खराब मौसम और हिमपात के कारण दमकल वाहन भी मौके पर नहीं पहुंच पाया। आग से घर के भीतर का सारा सामान राख हो गया। प्रभावित परिवारों के सदस्यों के पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा कुछ नहीं बचा। आधी रात के समय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। प्रशासन की ओर से कोटखाई के तहसीलदार रविश कुमार चंदेल ने मौके पर पहुंच कर प्रभावित परिवारों को बीस-बीस हजार रुपये की फौरी राहत, कंबल, बर्तन और राशन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार कोटखाई रविश कुमार चंदेल के अनुसार आग रसोई गैस सिलिंडर के लीक होने से लगी। आग से करीब पच्चीस लाख के नुकसान का अनुमान है। प्रभावित परिवारों के लोग अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed