फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   अब कुमारसैन में होंगे ड्राइविंग टेस्ट

अब कुमारसैन में होंगे ड्राइविंग टेस्ट

Sun, 06 Jan 2019 10:23 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:23 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। अब वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट करवाने के लिए कुमारसैन के लोगों को नारकंडा नहीं जाना पड़ेगा। अब कुमारसैन में ही लोगों को यह सुविधा मिलेगी। प्रशासन ने जनता की सहूलियत को देखते हुए यह मांग पूरी कर दी है। कुमारसैन में पहली बार 23 जनवरी को एमबीआई की ओर से वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।
गौरतलब है कि इससे पूर्व जनता को उपरोक्त कार्य के लिए 20 किलोमीटर दूर नारकंडा जाना पड़ता था। इसके चलते लोगों के समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही थी। इस मुद्दे को लेकर पंचायत प्रतिनिधि कई बार ग्राम सभा प्रस्ताव के माध्यम से सरकार और प्रशासन से गाड़ियों की पासिंग और लाइसेंस बनाने के लिए कुमारसैन में व्यवस्था करने की मांग करते रहे हैं।
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा, कुमारसैन पंचायत प्रधान नरेंद्र कुमार, जार पंचायत प्रधान आरती निर्मोही, मलेंडी प्रधान विक्की, बड़ागांव प्रधान योधराज ठाकुर, कांगल प्रधान रोशनी देवी, किरटी प्रधान सुनीता, मोगड़ा प्रधान नंदलाल नेरटू, विशाल वर्मा, राकेश खाची, अनिल गुप्ता, राजीव अग्रवाल, राजेश शर्मा और संजीव अग्रवाल सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों ने लाइसेंस बनाने और गाड़ियों की पासिंग कुमारसैन में करवाने के लिए सरकार और प्रशासन का आभार जताया है। एसडीएम कुमारसैन चेतना खंडवाल ने कहा कि लोगों की इस मांग को उच्च अधिकारियों को भेजा गया था। मंजूरी मिलने के बाद अब कुमारसैन में ही वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed