{"_id":"5c2f8a9abdec225724600337","slug":"15466196618-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में शिखा पूजन के बाद हुई मेहमानों की विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में शिखा पूजन के बाद हुई मेहमानों की विदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू। देवीधार के बनोटी गांव में देवता महासू के नव निर्मित मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से संपन्न हो गया। धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के कई देवताओं के साथ सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। मंदिर में शिखा पूजन के बाद मेहमानों की विदाई के साथ अनुष्ठान पूरा हुआ।
देवता महासू मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद यहां पर आयोजित प्रतिष्ठा में देवीधार के देवता खंटू महाराज, टोडसा से परशुराम, जाखूनी के देवता महासू, सारीबासा के देवता पवासी, बनोटी के देवता किलबालू उपस्थित रहे। पहले दिन मेहमानों का स्वागत किया। दूसरे दिन वन निर्मित मंदिर में पूजा अर्चना के साथ शिखा पूजन किया गया। प्रतिष्ठा अनुष्ठान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोगों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों के साथ रात भर नृत्य किया। तीसरे दिन सभी मेहमानों और देवताओं की विदाई की गई। अनुष्ठान में पूर्ण आहुति मोतमीन जनार्दन नेगी ने दी। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने शिरकत की। प्रतिष्ठा में देवताओं का मिलन मुख्य आकर्षण रहा। मोतमीन जनार्दन नेगी ने बताया कि इस मंदिर के निर्माण में क्षेत्र के लोगों का विशेष सहयोग रहा है। इस समारोह में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, शिव पाल ठाकुर, उर्मिला नगू, सुभद्रा शर्मा, प्रेम राज मेहता, सरीबासा पंचायत की प्रधान उषा डेजी, जांगला पंचायत के प्रधान मधुबाला, विश्वा देवी, राजेंद्र बोक्टू, पूर्व प्रधान राम लाल शर्मा, सुजय अग्रवाल, बंटी कायथ, अमित नेगी, निटू कायथ, सिकेंद्र कायथ, देविंद्र ठाकुर, काकू नेगी, रवि रावत, राम सैन डंठियाण, अच्छर सिंह और राजेश देलठी सहित देवताओं के साथ सैकड़ों देवलु मौजूद रहे।
विज्ञापन