फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रांवी में सेब की तलाश में दरवाजा, खिड़की तोड़ घरों में घुस रहे भालू

रांवी में सेब की तलाश में दरवाजा, खिड़की तोड़ घरों में घुस रहे भालू

Fri, 04 Jan 2019 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
रांवी में सेब की तलाश में दरवाजा, खिड़की तोड़ घरों में घुस रहे भालू
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फ गिरने के बाद निचले क्षेत्रों का रुख करते हैं भालू
रात को बिजली जला कर रखें और बाहर अकेले न निकलें : आरओ
मोहन मेहता
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर मंडल के सराहन के रावीं गांव में भालू के घरों में घुसने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीते एक माह से भालू रांवी गांव के करीब एक दर्जन लोगों के घरों की खिड़की और दरवाजे तोड़ चुका है। भालू भोजन की तलाश में रात भर गांव में घूमता रहता है। जिसके कारण ग्रामीणों को रात में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार अभी तक भालू रावीं गांव के कमलेश शर्मा, साध राम, सुशील कुमार, निर्मल सिंह, किशोरी लाल, धर्म प्रकाश, राम मोहन और देश कृष्ण सहित आधा दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों के घरों को निशाना बना चुका है। सभी प्रभावितों का कहना है कि भालू के डर से घर से बाहर तो मुश्किल अंदर सोना भी मुश्किल हो रहा है। दहशत में राते गुजारने को मजबूर हैं। उन्होंने वन विभाग से मांग की है कि इन भालुओं को पिंजरे में पकड़ कर दूर ले जाएं।
विज्ञापन

सराहन पंचायत के उपप्रधान गीतादत्त शर्मा के अनुसार उन्होंने रेंज ऑफिस में इसकी शिकायत आरओ सराहन को कर दी है। उन्होंने भालू को जल्द पकड़ने की मांग की है, जिससे कोई इंसान भालू के हमले का शिकार न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रेंज ऑफिसर सराहन रेंज हीरा लाल के अनुसार इस संबंध में शिकायत मिली है। सर्दियों में बर्फ पड़नेे के बाद भालू निचले क्षेत्र में आ जाते हैं, जिससे बचने के लिए रामपुर वन मंडल ने सभी ग्रामीणों से रात को अपने घरों की बिजली जला कर रखने, रात को धुआं फैलाने और रात में अकेले बाहर न जाकर सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है। वन विभाग के कर्मचारियों ने अभियान भी चला रखा है। भालू को पिंजरा लगा कर पकड़ने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed