फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भाजपा की बैठक में पुलिस के खिलाफ जताया रोष

गोवंश के अवशेष मामले में संलिप्त अपराधियों की मांगी गिरफ्तारी

Thu, 03 Jan 2019 12:09 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 03 Jan 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रोहड़ू। भाजपा मंडल रोहड़ू की मासिक बैठक में सदस्यों ने गोवंश के अवशेष मिलने की घटना पर रोष जताया और इस मामले में संलिप्त आरोपियों को शीघ्र अतिशीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई। बैठक में भाजपा पदाधिकारियों पर झूठे मामले बनाने पर पुलिस अधिकारियों की कड़ी निंदा की। इस दौरान विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामा। बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

भाजपा मीडिया प्रभारी सुमेश चौहान ने बताया कि बैठक के दौरान हमीरपुर में होने वाले पन्ना प्रमुख सम्मेलन को भी लेकर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान क्षेत्र के कई पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। फूलमालाओं के साथ सभी को भाजपा में शामिल किया गया। इसमें मसली पंचायत प्रधान चेतराम, थाना पंचायत प्रधान आशा देवी, पंचायत समिति सदस्य बाबी देवा, नवयुवक मंडल पेजा के प्रधान दीप चंद, वसुंधरा देवी, लीलामणी, वीर सिंह, फुलम देवी, रमन, सुमित्रा देवी शामिल रही। इस दौरान बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश भ्रांटा, रोश लाल बांश्टू, एपीएमसी निदेशक सूरत सिंह, जिला महामंत्री राजेंद्र धिरटा, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष बिशन लाल, एफएसी रोहड़ू अध्यक्ष संजीव चौहान, एफएसी चिड़गांव अध्यक्ष दलीप नेगी, राजेंद्र चंकरोला, उत्तम गगोई, महेंद्र नेगी, विजय कुमारी, दिनेश चौहान, गोपाल नेगी, चमन लाल, रवि किमलाटा उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed