{"_id":"5c2ce3ccbdec22359301edd3","slug":"154644588811-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में एनडीपीएस एक्ट के मामलों का बढ़ा ग्राफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में एनडीपीएस एक्ट के मामलों का बढ़ा ग्राफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर क्षेत्र में वर्ष दर वर्ष मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज होने वाले मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पुलिस की सख्त कार्रवाई के बाद भी नशे कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस इन नशाखोरों के खिलाफ मुस्तैदी के साथ कार्रवाई कर रही है। पुलिस थाना रामपुर में बीते वर्ष जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 मामले दर्ज किए हुए थे, वहीं वर्ष 2018 में मामलों का ग्राफ 27 जा पहुंचा है। विभिन्न अधिनियमों के तहत कार्रवाई करते हुए रामपुर पुलिस ने वर्ष 2018 में 35,73,050 रुपये का जुर्माना वसूला है।
पुलिस उपमंडल रामपुर में पुलिस ने बीते वर्षों के मुकाबले विभिन्न अधिनियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई के बाद बलात्कार के मामलों में काफी गिरावट आई है। हालांकि अन्य मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पुलिस थाना रामपुर में वर्ष 2017 में बलात्कार के 10 मामले दर्ज हुए थे, वहीं वर्ष 2018 में बलात्कार के 4, आबकारी अधिनियम के तहत 59, वन अधिनियम के तहत 5 मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
मोटर वाहन अधिनियम के तहत पुलिस ने 12540 चालान कर 24,93,150 रुपये, खनन अधिनियम के तहत 124 चालान कर 8,63, 700 रुपये, पुलिस अधिनियम के तहत 18 चालान कर 18,000 रुपये, धुम्रपान अधिनियम के तहत 1583 चालान कर 1,98,200 रुपये का जुर्माना वसूला है। मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 27 मामले दर्ज कर पुलिस ने नशे से जुड़े तस्करों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई है
विज्ञापन
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा के अनुसार पुलिस नशाखोरों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाए हुए है। नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नियमों की अवहेलना करने वालों पर भी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने क्षेत्र की जनता से सहयोग की अपील की है।