{"_id":"5c2b8ca8bdec2257282d446d","slug":"1546358045655-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्ट प्रभावितों ने मांगे रॉयल्टी के 55 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोजेक्ट प्रभावितों ने मांगे रॉयल्टी के 55 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
रामपुर परियोजना प्रभावित दत्तनगर पंचायत के लोगों ने प्रशासन से परियोजना की ओर से उत्पादित बिजली की एक प्रतिशत रॉयल्टी की राशि जल्द देने की मांग उठाई है। इस राशि की प्रथम किस्त 55 लाख परियोजना प्रबंधन ने स्वीकृत भी कर ली है, लेकिन अभी तक इस राशि को प्रभावितों के बीच वितरित नहीं किया गया है। वहीं वर्ष 2011 से 2015 तक का फसलों के नुकसान की रिपोर्ट पर भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है। इन मांगों को लेकर श्री दतात्रेय स्वामी पर्यावरण एवं किसान विकास समिति ने एसडीएम से मिलकर जल्द पूरा करने की अपील की।
मंगलवार को श्री दतात्रेय स्वामी पर्यावरण एवं किसान विकास समिति के पदाधिकारी और सदस्य एसडीएम नरेंद्र चौहान से मिले और समस्याओं को रखा। समिति सदस्यों ने कहा कि 1 प्रतिशत रॉयल्टी की 55 लाख की राशि कार्यालय में काफी समय से जमा है, इसे जारी नहीं किया जा रहा। दूसरी ओर फसलों के नुकसान की रिपोर्ट जो तैयार की गई है, उस आधार पर क्लेम तय किया जाए। समिति ने कहा कि लाडा की 3 करोड़ की राशि स्वीकृत हुई है, इस राशि को प्रभावित पंचायतों के विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए शेल्फ उपायुक्त शिमला को भेजी गई है।
विज्ञापन
इन शेेल्फ से संबंधित कार्यों को भी जल्द शुरू किया जाए। समिति ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द निरसू गांव में बने समाज कल्याण केंद्र को गिराया जाए। यह भवन काफी जर्जर हालत में है, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष मोहनलाल ठाकुर, उपाध्यक्ष जियालाल नेगी, महासचिव अश्वनी चौहान, आरआर भलैईक, अशोक ठाकुर, लालचंद कौशल, नुपाराम, संजीव जिस्टू मौजूद रहे।
विज्ञापन