फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   खटनोल स्कूल में रही वार्षिक समारोह की धूम

कार्यक्रमों ने छात्र-छात्राओं ने बांधा समां

Sat, 22 Dec 2018 01:08 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खटनोल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष एवं राज्य खेल प्राधिकरण के सदस्य रवि मेहता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत पेश करके सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की। छात्र-छात्राओं ने पहाड़ी नाटी, डांडिया, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी डांस, वन एक्ट प्ले और गिद्दे पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान अखंड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती अभियान के तहत स्कूल से निकले उन होनहारों को सम्मानित किया गया, जो आज के दौर में अपना और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। सम्मानित होने वालों में प्रियंका ठाकुर, रूप सिंह, प्रेमलाल और मदनलाल शर्मा को प्रेरणा स्रोत के रूप में सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य राहुल शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर स्कूल की ओर से की गई विभिन्न गतिविधियों का ब्यौरा मौजूद अभिभावकों के समक्ष रखा। इसके बाद शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को मुख्यातिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने छात्र-छात्राओं को जीवन में कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सम्मानित होने वाले छात्र छात्राओं में दिशा, अंकिता, साहिल, मोहित, प्रियंका, मधु, साक्षी, निधि, दीपिका, दिवांश, सुनील, प्रीती, पलक, अनिता, किशोर, धर्मेंद्र, राहुल, महेश, कमल, कृतिका, कुसुम, सोनिया, शिवम और अन्य शामिल रहे। इस मौके पर पंचायत प्रधान अनिता शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष सीता शर्मा, शिक्षक दलीप कुमार, कुलदीप कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed