फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर के शासो में एनएच 5 पर थमे वाहनों के पहिये

किन्नौर के शासो में एनएच 5 पर थमे वाहनों के पहिये

Sat, 22 Dec 2018 01:08 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Dec 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के राष्ट्रीय उच्च मार्ग 5 शासो के पास यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। शुक्रवार दोपहर बाद अचानक पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानों के दरकने से मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया। राष्ट्रीय उच्च मार्ग बंद होने से जिला मुख्यालय से पूह-काजा की ओर संपर्क कट गया है। हालांकि रास्ता बहाली का काम जोरों से चल हुआ है।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग आए दिन बंद हो जाता है। इसका कारण है कि
एनएच के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। ऐसे में ब्लास्ट होने के कारण पहाड़ी दरकती रहती है। ऐसे ही शुक्रवार दोपहर को पहाड़ी के दरकने से एनएच पांच शासो के पास वाहनों के पहिये थम गए हैं। मार्ग अवरूद्ध होने से एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हो गए हैं। बसों को ट्रांसमिट कर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन की दो मशीनें और दर्जनों मजदूर एनएच को बहाल करने में जुट गए हैं। पूह-काजा से रिकांगपिओ और पूह-काजा की ओर जाने वाले यात्रियों को जान जोखिम में डालकर मार्ग को पार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पथ परिवहन निगम किन्नौर के अड्डा प्रभारी गोपाल नेगी के अनुसार शासो के पास नेशनल हाइवे बाधित होने से बसों को ट्रांसमिट कर भेजा जा रहा है। हांगो, रोपा, काजा और पूह से रिकांगपिओ और पूह खंड की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। रास्ता बहाल होते ही वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से होगी। वहीं इस संबंध में किन्नौर पोवारी ओसी डीके राघव ने बताया कि पहाड़ी से अचानक चट्टानें खिसकने से शासो के पास मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मार्ग को जल्द से जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है। दो मशीनें और दर्जनों मजदूर एनएच पांच को बहाल करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed