{"_id":"5c1bc692bdec2256de78edad","slug":"154532421418-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन को फिर से बहाल करे सरकार: जोगिद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन को फिर से बहाल करे सरकार: जोगिद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। एनपीएस कर्मचारी खंड निरमंड की बैठक में सदस्यों ने पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा उठाया। आनी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड निरमंड के अध्यक्ष तेज राम शर्मा ने की। बैठक में वरिष्ठ सहायक लोक निर्माण विभाग जोगिंद्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सचिव राजू ऋषि ने कहा कि सरकार अगर नेताओं, विधायकों और लोकसभा के सांसदों को पेंशन दे सकती है तो फिर कर्मचारी को क्यों नहीं ? उन्होंने बैठक के माध्यम से सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के अधिकारों को न दबाएं। बैठक में एनपीएस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, पवन शर्मा, मुनी लाल, वीर सिंह, चिंतामणी, मीरा देवी, सुषमा देवी, मनोज शर्मा, गुलशन और कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन