{"_id":"5c1bc68fbdec225715597e5e","slug":"154532421012-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरटू स्कूल में होनहार छात्रों को मिले पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरटू स्कूल में होनहार छात्रों को मिले पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बरटू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर होनहार बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं।
विज्ञापन
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उसके बाद स्कूल के छात्रों ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से रंगारंग कार्यक्रम का आगाज किया। छात्रों ने वंदेमातरम गीत भी प्रस्तुत किया। समारोह में छात्रों ने किन्नौरी नृत्य, भंगड़ा, पहाड़ी नृत्य, समूह गान सहित विभिन्न विषयों पर आधारित नाटिकाओं का मंचन किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर साल भर की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में ईशवंत, अर्चिता, रिंकल, अंशुल, साक्षी, शिखा, किरण, सुभाष, विशाल, रमित, रीतिश, हर्षित, रिशमा, प्रीतिका, अंशुल कुमार, नितिश और कल्याण को पुरस्कृत किया गया। खेल गतिविधियों में दीपक कुमार, अक्षय रांटा, मुक्षित रांटा, रीतिक, नारायण, रोहित वर्मा, गौरव, हर्षित, रोहित, सूरज, काकू और सचिन को पुरस्कृत किया गया। अन्य गतिविधियों के लिए शुभम, रूपा, आयूष, अंशिका, मंगेश, साक्षी, अनुषका, अंजना और किरण को पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन प्रवक्ता राजेश कुमार ने किया। इस दौरान शिक्षकों सहित बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन