फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सेब की हटनियों से अब कंपोस्ट तैयार करेगे बागवान

प्रूनिंग के बाद सेब की टहनियों से तैयार होगी कंपोस्ट

Wed, 19 Dec 2018 12:02 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:02 PM IST
विज्ञापन

रोहडू। प्रूनिंग के बाद सेब के बगीचों में पड़ी टहनियों से अब बागवान कंपोस्ट तैयार करेंगे। इस खाद को दोबारा बागवानी के लिए बगीचों में उपयोग किया जाएगा। टहनियों को जलाने से फैल रहे धुंए को रोकने के लिए नंदपुर पंचायत के लोगों ने अनूठी पहल शुरू की है। पर्यावरण संरक्षण एवं जन चेतना समिति नन्दपुर इस पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए इस पहल की शुरूआत का चुकी है।

विज्ञापन

मंगलवार को पंचायत भवन परिसर में लोगों के लिए एक दिवसीय शिविर का आयोजन समिति की ओर से किया गया। विदेशी तकनीक पर सेब की टहनियों को क्रश करने की एक मशीन से शिविर के दौरान लोगों को सेब की टहनियों को क्रश करने की तकनीक बताई गई। महेंद्र मशीनरी स्टोर रोहड़ू की ओर से सन्नी महेंद्रु ने मशीन से सेब की टहनियों को क्रश करने के तरीके बताए। नंदपुर पंचायत जुब्बल तहसील की एक बड़ी सेब उत्पादक पंचायत है।
विज्ञापन

पंचायत की प्रधान एवं समिति की प्रधान शकुंतला डोड ने बताया कि कई सालों से लोग सेब की प्रूनिंग के बाद निकाली गई टहनियों को जलाते हैं जिससे धुआं फैसला है। इस साल उन्होंने गांव में पर्यावरण संरक्षण एवं जन चेतना समिति बनाकर पूरी पंचायत को धुंआ रहित कर दिया है। अब उसने सीख लेकर आसपास के पंचायती भी इसमेें सहयोग कर रही है। समिति के अध्यक्ष राजेश धांटा का कहना है कि पूरी पंचायत में अब कोई सेब की टहनियों को नहीं जला रहा। समिति की ओर से लोगों को मौके पर पहुंच कर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान रावी पंचायत के प्रधान सुभाष पांटा, पंदपुर पंचायत के प्रधान सहित सभी लोगों ने सरकार से टहनियों को क्रश करने वाली मशीन पर अनुदान के लिए आग्रह किया है। उन्होंने मांग की है कि जिस प्रकार मैदानी क्षेत्र में पराली जलाने से रोकने के लिए अनुदान व दूसरे विकल्प सरकार ने रखे हैं, उसी प्रकार सेब की टहनियों को जलाने से हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए भी बागवानों को प्रेरित करने की पहल की जाए। शिविर में समिति के सचिव बीरबान सिंह रावत, प्रेम लाल, वीरेंद्र सोपटा, कमल ठाकुर, भवानी सिंह, दिनेश कंवर, गिल्टाडी पंचायत के बागवान जगदीश चंद, रावी पंचायत के बागवान शशि वीर बाल्टू, निक्की बाल्टू, किशोर जगटा सहित आसपास की पंचायतों के लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed