{"_id":"697f57bd132fc244050ab711","slug":"154-cadets-appeared-for-the-ncc-a-certificate-examination-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-153361-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 154 कैडेट्स ने दी एनसीसी ए सर्टिफिकेट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 154 कैडेट्स ने दी एनसीसी ए सर्टिफिकेट परीक्षा
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में रविवार को एनसीसी ए सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में आनी ब्लॉक के स्कूलों के 154 कैडेट्स ने भाग लिया।
परीक्षा के दौरान कैडेट्स का लिखित परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किया गया। शारीरिक परीक्षण में मैप रीडिंग, फायरिंग और ड्रिल टेस्ट शामिल थे। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. इंद्र ठाकुर, एनसीसी अधिकारी रंजीत सिंह, सूबेदार नार सिंह, हवलदार मनोज कुमार, हवलदार टेकचंद, वेद ठाकुर, फकीर चंद, मेहर दास सहित स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहे। अधिकारियों और शिक्षकों ने कैडेट्स के प्रदर्शन की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद