{"_id":"5bdc8356bdec2269c2365bc4","slug":"151541178198-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चार दिवसीय किन्नौर महोत्सव का किया समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चार दिवसीय किन्नौर महोत्सव का किया समापन
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावानगर में मिलेगी एंबुलेंस की सुविधा
किन्नौर महोत्सव के समापन अवसर पर बोले मुख्यमंत्री
महोत्सव में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी डाली नाटी
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ/ सांगला/(किन्नौर)। किन्नौर जिले में 30 अक्टूबर से लेकर 2 नवंबर तक आयोजित राज्यस्तरीय किन्नौर महोत्सव का शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधिवत रूप से समापन किया। इससे पहले मेला कमेटी के अध्यक्ष उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को शॉल, स्मृति चिन्ह और किन्नौरी टोपी देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान किन्नौरी लोक नृत्य पेश कर कार्यक्रम का आगाज किया गया। इसके बाद डीएवी स्कूल के छात्रों ने नृत्य पेश किया। किन्नौरी लोकनृत्य के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के मेले हमारी सांस्कृतिक का पहचान है। पहले लोग लवी मेले के लिए रामपुर में जाते थे लेकिन अब किन्नौर में इस तरह से महोत्सव होने से लोगों को अपने घर के नजदीक मेेले का आनंद लेने का मौका मिल रहा है। सांगला और भावानगर में जल्द अग्शिमन केंद्र खोलने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा भावानगर में एक एंबुलेंस की सुविधा देंगे। मेला कमेटी के सचिव सुरेंद्र कुमार ने सभी मुख्यातिथि को धन्यवाद किया।
इस मौके पर मंत्री वीरेंद्र कंवर, मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा, सांसद रामस्वरूप, मुख्यमंत्री के ओएसडी शिशु धर्मा, निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी, जिला परिषद अध्यक्ष किन्नौर टाशी यंगचेन, मेला कमेटी अध्यक्ष एंव उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद, एसपी साक्षी वर्मा, मेला कमेटी के सचिव सुरेंद्र और पंचायतों के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।