फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी लिए बिना होटल मालिकों की चिंता बढ़ी

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी लिए बिना होटल मालिकों की चिंता बढ़ी

Wed, 26 Sep 2018 10:13 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
रामपुर, किन्नौर में कई होटलों का बिजली-पानी कटा
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी लिए बिना चल रहे होटल
किन्नौर और रामपुर में कई होटल मालिकों ने नहीं ली एनओसी
इस वर्ष अभी तक 154 होटल मालिकों ने किया है आवेदन
धर्मेंद्र बोज्ञाटो
रामपुर बुशहर। रामपुर और किन्नौर जिले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी लिए बिना चलाए जा रहे होटल जल्द बंद हो सकते हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिना एनओसी के चल रहे होटलों में जल्द बिजली और पानी काटने के फरमान जारी किए हैं।
रामपुर में सख्त कार्रवाई करते हुए छह होटल और 2 दुग्ध उत्पादकों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटने का आदेश बिजली बोर्ड और आईपीएच विभाग ने दे दिए हैं। हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के बाद बिजली बोर्ड और आईपीएच विभाग ने भी बिना एनओसी के चले रहे होटलो से बिजली और पानी के कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रामपुर और किन्नौर में प्रदूषण बोर्ड द्वारा सख्त कार्रवाई करने पर होटल मालिकों की चिंता बढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय में रामपुर और किन्नौर से इस वर्ष 154 होटल मालिकों ने एनओसी के लिए आवेदन किया है, जिसमें से बोर्ड ने 150 लोगों को एनओसी दे दी है। उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रामपुर के अधिशाषी अभियंता सुरेंद्र शांडिल ने बताया कि बोर्ड ने अभी तक बिना एनओसी के चल रहे 6 होटलों और 2 दुग्ध उत्पादकों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed