{"_id":"5b92a1fb867a557ebe1e8035","slug":"151536336379-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में कोठी स्कूल की मुस्कान रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में कोठी स्कूल की मुस्कान रही प्रथम
Updated Fri, 07 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाषण प्रतियोगिता में कोठी
स्कूल की मुस्कान रही प्रथम
रिकांगपिओ में जिला स्तरीय राजभाषा पखवाड़ा का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ स्थित रामलीला मैदान में जिला भाषा एवं संस्कृति कार्यालय किन्नौर की ओर से हिंदी भाषा के प्रोत्साहन के लिए जिला स्तरीय राजभाषा पखवाड़ा-2018 आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उप मंडल अधिकारी कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। पखवाड़े में जिले के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं को राज्य स्तरीय भाषण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान देवी चंडिका राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की मुस्कान और दूसरा स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कोठी की आभा बिष्ट और रावमापा कटगांव की रीतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में विनय कुमार कोठी स्कूल ने प्रथम, द्वितीय स्थान करीना, कल्पा स्कूल और तृतीय स्थान मूरंग स्कूल की अनिका राठौर ने प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निचार की इशा द्वितीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ब्रुआ की अंजू और तृतीय स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक स्कूल की कटगांव की अमिषा ने हासिल किया। इस अवसर पर डॉ. अवनिंद्र कुमार ने राजभाषा हिंदी के महत्व के बारे में सभी विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।