{"_id":"5b4e0e514f1c1b3a748b54d3","slug":"151531842129-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच मंडल के मजदूरों और कर्मचारियों को जल्द हो भतों का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच मंडल के मजदूरों और कर्मचारियों को जल्द हो भतों का भुगतान
Updated Tue, 17 Jul 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच मंडल के मजदूरों और
कर्मचारियों को दिए जाएं भत्ते
रामपुर बुशहर। लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के इंप्लाइज और मजदूर यूनियन रामपुर की बैठक में एनएच मंडल रामपुर के मजदूरों को यात्रा भत्ता और चिकित्सा भत्ता नहीं मिलने पर रोष जताया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य कमेटी के अध्यक्ष बीएस चौहान ने की। बैठक में मजदूरों और कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा हुई।
कर्मचारियों ने बताया कि इन मजदूरों और कर्मचारियों को वर्ष 2014 से वर्ष 2018 तक के भत्तों का भुगतान नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इन भत्तों के लिए धनराशि का प्रावधान किया जाए। 11वां वृत्त रामपुर अधीक्षण अभियंता से शाखा रामपुर का प्रतिनिधिमंडल मजदूर कर्मचारियों की मांगों को लेकर मिला। शाखा के पदाधिकारियों ने चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 4-9-14 का लाभ देने, फिल्ड स्टाफ को सरकारी आवास देने, वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने जैसे कई मसले उठाए गए। अधीक्षण अभियंता ने संबंधित कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए। इस मौके शाखा प्रधान शिव कुमार, सचिव विशेषर मेहता और कोषाध्यक्ष धन सिंह ठाकुर मौजूद रहे।