फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने का दिया संदेश

प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने का दिया संदेश

Tue, 05 Jun 2018 10:04 PM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने का दिया संदेश
पौधरोपण करते - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
अपर शिमला के स्कूलों और कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। छात्रों ने रैली, प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने का संदेश दिया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रतन गुप्ता ने की। प्रवक्ता संदीप कैदारटा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में इंदिरा सदन ने प्रथम और सरोजनी सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
नारा लेखन में इंदिरा सदन से अमन, अदिति टैगोर प्रथम, कल्पना सदन की मुस्कान द्वितीय स्थान पर रही। ईको क्लब के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य ने छात्राओं को विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व बताया। उधर, पीजी कॉलेज रामपुर में ईका क्लब ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौान ईको क्लब के कोऑर्डिनेटर डॉ. रामलाल नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन से मानव जीवन को खतरा है। पर्यावरण को बचाने के लिए कानून बनना भी जरूरी है। मीनी कश्यप, किरण, दीक्षिता और ललित नेगी ने पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। उधर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं ग्रीन पीस ईको क्लब के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य शिखा शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रही। कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी डमालू और ईको क्लब प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि गोद लिए गांव दत्तनगर में स्वयंसेवियों और शिक्षकों ने जागरूकता रैली निकालकर प्रदूषण मुक्त समाज का निर्माण करने की अपील की। स्वयंसेवी कनिष्का, श्वेता, अभिषेक, रजत, पायल, स्वाति, अजय, इशानी, प्रिति, ओम प्रकाश, सौरव चौहान, प्रियंका, अंजलि, राहुल, मुकेश, नगिता, बृजेश, आशा, स्वाति, पंकज, पुष्पेंद्र और अभिषेक ने बेकार सामग्री से मॉडल तैयार कर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश दिया। उधर, राजकीय केंद्र पाठशाला खोपड़ी में भी छात्र, छात्राओं ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ रामपुर प्रताप चौहान ने की। केंद्र मुख्य शिक्षिका हेमलता जोधटा, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पवन कुमार और पंकज ने छात्रों को पर्यावरण को बचाने को लेकर जागरूक किया। इस मौके पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर रंजू मेहता और अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


भाषण में तनुजा प्रथम स्थान पर
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नोगली में विश्व पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सुभाष हाउस से तनुजा ठाकुर प्रथम, नेहरू सदन से मोहित गढ़वाल और गांधी सदन से कोनिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में सुभाष सदन से पीयूष ने पहला और गांधी सदन से स्मृति दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed